SRH vs LSG Live Score: लखनऊ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज़ी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

SRH vs LSG Live Score: आईपीएल 2026 के सीजन का दूसरा डबल हेडर रविवार यानी आज देखने को मिलेगा। पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच भिड़ंत हो रही हैं।

Surya Soni
Updated on: 5 April 2026 3:29 PM IST
SRH vs LSG Live Score
X

SRH vs LSG Live Score: आईपीएल 2026 के सीजन का दूसरा डबल हेडर रविवार यानी आज देखने को मिलेगा। पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच भिड़ंत हो रही हैं। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया हैं।

लखनऊ ने एक और हैदराबाद ने किए दो बदलाव

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया हैं। लखनऊ की टीम इस मैच में एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरी हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने एनरिच नॉर्च्ये की जगह मणिमारन सिद्धार्थ को टीम में शामिल किया हैं। जबकि दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस मुकाबले में दो बड़े बदलाव किए हैं। हैदराबाद की टीम में लियम लिविंगस्टन और हर्षल पटेल को शामिल किया है।

दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल के इस सीजन में 10वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के पास कई बड़े खिलाड़ी मौजूद हैं। दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो हैदराबाद और लखनऊ के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं। इसमें लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम जहां 4 अपने नाम किए और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडन माक्ररम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story