नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

स्मृति मंधाना ने वनडे में जो किया आज तक दूसरी महिला बल्लेबाज़ वो कारनामा नहीं कर पाई...

श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में भारतीय ओपनर बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना ने 92 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।
03:57 PM May 11, 2025 IST | Surya Soni
श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में भारतीय ओपनर बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना ने 92 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।

Smriti Mandhana News: ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे वनडे मैच में केवल 92 गेंदों पर शतक जड़ दिया है। इस शतक के साथ मंधाना के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

मंधाना के वनडे करियर का 11वां शतक

बता दें श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में भारतीय ओपनर बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना ने 92 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। यह मंधाना के वनडे करियर का 11वां शतक है। इस तरह वह इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट को पछाड़ते हुए महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में तीसरी सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाली बल्लेबाज बन गईं। उनसे आगे अब सिर्फ ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स हैं।

वनडे में 50 छक्के पूरे

स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम के इतिहास की पहली खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने वनडे में 10 से ज्यादा शतक जड़े हैं। ये उनका 11वां शतक था।​ भारतीय महिला टीम के वनडे शतकों की बात करें तो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मिताली राज हैं जिनके कुल 7 वनडे शतक है। वो स्मृति से काफी पीछे हैं।​ इसके अलावा स्मृति मंधाना महिला वनडे में 50 से ज्यादा छक्के जड़ने वाली दुनिया की इकलौती खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 54 छक्के जड़ दिए हैं।​

सबसे ज्यादा ODI शतक जड़ने वाली महिला बल्लेबाज

1. मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 15
2. सूजी बेट्स (न्यूज़ीलैंड) - 13
3. स्मृति मंधाना (भारत) - 11
4.टैमी ब्यूमोंट (इंग्लैंड)- 10

ये भी पढ़ें:

न्यूजीलैंड की जीत में चमका ये ऑलराउंडर, 5 विकेट लेकर मचाया तहलका

इब्राहिम जादरान ने जो कारनामा किया वो चैम्पियंस ट्रॉफी में आज तक कोई दूसरा बल्लेबाज़ नहीं कर पाया

Tags :
IND Vs SLIND W vs SL WIndia Women vs Sri Lanka WomenMost centuries in Indian womens odiSmriti MandhanaSmriti mandhana record

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article