SL vs AUS: टी20 वर्ल्ड कप में फिर हारी ऑस्ट्रेलिया, टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा
SL vs AUS: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया की टीम के हालात काफी विकट नज़र आ रहे हैं। ज़िम्बाव्बे की टीम से मिली हार को ऑस्ट्रेलिया भूली भी नहीं थी
SL vs AUS: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया की टीम के हालात काफी विकट नज़र आ रहे हैं। ज़िम्बाव्बे की टीम से मिली हार को ऑस्ट्रेलिया भूली भी नहीं थी कि अब श्रीलंका ने भी आठ विकेट से बुरी तरह हरा दिया। टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दो हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा हैं।
पथुम निसांका ने जड़ा तूफानी शतक
ऑस्ट्रेलिया के सामने श्रीलंका के बल्लेबाज़ों ने जबरदस्त खेल प्रदर्शन दिखाया। पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने श्रीलंका के सामने 182 रनों का टारगेट रखा था। इसके जवाब में श्रीलंका की तरफ से पथुम निसांका ने तूफानी शतक जड़कर तहलका मचा दिया। पथुम निसांका ने अपनी शतकीय पारी में 52 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के उनके बल्ले से निकले।
ऑस्ट्रेलिया पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा
ऑस्ट्रेलिया पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा हैं। अब ऑस्ट्रेलिया किस्मत के सहारे ही अगले राउंड तक पहुंच सकती हैं। इस टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में आयरलैंड को हराया था, लेकिन उसके बाद ज़िम्बाव्बे के खिलाफ हार से बड़ा झटका लगा। अब श्रीलंका के खिलाफ मिली हार से ऑस्ट्रेलिया पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा हो गया हैं।
श्रीलंकाई स्पिनरों पलटा मैच का पासा
बता दें ऑस्ट्रेलिया के लिए उनके ओपनर बल्लेबाज़ों ने जबरदस्त बल्लेबाज़ी की। मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने मिलकर पहले विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की थी। लेकिन उसके बाद श्रीलंकाई स्पिनरों मैच का पासा पलट दिया। स्पिनर दुशान हेमंथा ने तीन विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 181 रनों तक ही रोक दिया।


