स्कॉटलैंड ने खोला जीत का खाता, इटली को 73 रन से हराया

SCO vs ITA: टी-20 विश्वकप 2026 में सोमवार को पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड और इटली की भिड़ंत देखने को मिली। इस मैच में स्कॉटलैंड ने जीत दर्ज करते हुए जीत का खाता खोला है।

Surya Soni
Published on: 9 Feb 2026 4:50 PM IST
स्कॉटलैंड ने खोला जीत का खाता, इटली को 73 रन से हराया
X

SCO vs ITA: टी-20 विश्वकप 2026 में सोमवार को पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड और इटली की भिड़ंत देखने को मिली। इस मैच में स्कॉटलैंड ने जीत दर्ज करते हुए जीत का खाता खोला है। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 207 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। इसके जवाब में इटली की टीम सिर्फ 134 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस तरह स्कॉटलैंड ने 73 रनों से जीत दर्ज करते हुए पहला मुकाबला जीत लिया।

जॉर्ज मुन्से ने खेली तूफानी पारी

इस मैच में स्कॉटलैंड की टीम की तरफ से ओपनर बल्लेबाज़ जॉर्ज मुन्से ने तूफानी पारी खेली। जॉर्ज मुन्से ने पहले ही ओवर से अपने इरादे साफ़ कर दिए थे। अपनी इस पारी में जॉर्ज मुन्से ने 54 गेंदों में 13 चौकों और 2 छक्कों की सहायता से 87 रन बनाए। उनके अलावा स्कॉटलैंड के लिए इस मैच में ब्रैंडन मैकमुलन ने 18 गेंदों में नाबाद 41 रन की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत स्कोर को 200 रनों के पार पहुंचा दिया।

बेन मैनेंटी का संघर्ष गया बेकार

इस मैच में इटली के सामने 208 रनों का बड़ा स्कोर था। इटली की शुरुआत काफी ख़राब रही। इटली ने अपनी चार विकेट सिर्फ 40 रनों के स्कोर पर गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद बेन मैनेंटी का संघर्ष देखने को मिला। उन्होंने अपने भाई हैरी मैनेंटी के साथ मिलकर टीम को संकट से निकालने का प्रयास किया। लेकिन आखिर में वो कामयाब नहीं हो पाए। हैरी मैनेंटी (37) और बेन मैनेंटी (52) की पारी की बदौलत इटली की टीम 134 रनों के स्कोर तक पहुंच पाई।

माइकल लीस्क की घातक गेंदबाज़ी

इस मैच में स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। बल्लेबाज़ों के बाद स्कॉटलैंड के गेंदबाज़ों का भी अच्छा योगदान रहा। स्पिनर माइकल लीस्क की घातक गेंदबाज़ी देखने को मिली। माइकल लीस्क ने 4 ओवर में 17 रन देते हुए 4 विकेट हासिल किए। जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story