टी-20 विश्व कप में हुआ दो-दो सुपर ओवर वाला मुकाबला, आखिर में बची अफ्रीका की लाज

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच ये जबरदस्त मैच खेला गया। इस मैच का परिणाम दो-दो सुपर ओवर से निकला।

Surya Soni
Published on: 11 Feb 2026 6:12 PM IST
टी-20 विश्व कप में हुआ दो-दो सुपर ओवर वाला मुकाबला, आखिर में बची अफ्रीका की लाज
X

SA vs AFG: टी-20 विश्वकप में बुधवार को एक बड़ा ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। बता दें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच ये जबरदस्त मैच खेला गया। इस मैच का परिणाम दो-दो सुपर ओवर से निकला। बता दें अफ्रीका ने इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 187 रनों का स्कोर बनाया। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने भी 187 रन बनाए। ऐसे में यह मुकाबला टाई हुआ। उसके बाद सुपर ओवर में मैच का परिणाम निकला।

दो-दो सुपर ओवर वाला मुकाबला

बता दें टी-20 क्रिकेट में जब कोई मुकाबला टाई पर खत्म होता है तो फिर मैच के परिणाम के लिए सुपर ओवर खेला जाता है। इस मैच के पहले सुपर ओवर में एक बार फिर मुकाबला टाई पर खत्म हुआ। लेकिन दूसरे सुपर ओवर में अफ्रीका ने रोमांचक जीत दर्ज की। इसके साथ ही अफगानिस्तान की टीम अब ऐसी पहली टीम बन गई हैं, जो डबल सुपर ओवर वाले दो मैच हार चुकी है।

आखिर में बची अफ्रीका की लाज

बता दें दूसरे सुपर ओवर में अफ्रीका ने छह गेंदों पर 23 रन बनाए थे। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने पहली पांच गेंदों पर 19 रन बना लिए, आखिरी गेंद पर छक्के के प्रयास में गुरबाज आउट हो गए। इस कारण अफ्रीका की टीम दूसरे सुपर ओवर में 4 रनों से जीत गई। साउथ अफ्रीका की टीम अपने दोनों शुरुआत मैच जीतकर सुपर 8 में अपनी दावेदारी और भी मजबूत कर चुकी है।

अफगानिस्तान की लगातार दूसरी हार

इस विश्वकप में फिलहाल कोई उलटफेर नहीं देखने को मिला है। हालांकि कुछ रोमांचक मैच जरूर देखने को मिले हैं, लेकिन उलटफेर का शिकार कोई बड़ी टीम अब तक नहीं हुई हैं। अफगानिस्तान की लगातार दूसरी हार से पहले राउंड से ही बाहर होने के कगार पर खड़ी हैं। पिछले सीजन में अफगानिस्तान की टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story