RR vs MI: लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान 119 रन बनाकर सिमट गई। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। रोहित और रिकल्टन ने अर्धशतकीय पारी खेली। मुंबई के खिलाफ इस मैच में राजस्थान रायल्स को 100 रन से हार मिली।
मुंबई इंडियंस की लगातार छठी जीत, राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हराया
May 1, 2025 11:25 pm
लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान 119 रन बनाकर सिमट गई। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। रोहित और रिकल्टन ने अर्धशतकीय पारी खेली। मुंबई के खिलाफ इस मैच में राजस्थान रायल्स को 100 रन से हार मिली।
राजस्थान रॉयल्स को लगा छठा झटका, शुभम दुबे आउट
May 1, 2025 10:38 pm
राजस्थान रॉयल्स ने अपना छठा विकेट गंवा दिया है। हार्दिक ने शुभम दुबे को ट्रेंट बोल्ट के हाथों कैच आउट करवाया। 8 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स ने 66 रन बना लिए हैं और 6 विकेट गंवा दिए हैं।
बुमराह ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में लिए दो विकेट
May 1, 2025 10:37 pm
जसप्रीत बुमराह ने अपने ओवर में दो विकेट लिए। रियान पराग और हेटमायर को पवेलियन की राह दिखाई। राजस्थान रॉयल्स ने पांच ओवर में 51 रन बना लिए हैं और पांच विकेट गंवा दिए हैं।
राजस्थान रॉयल्स का दूसरा झटका, जायसवाल आउट
May 1, 2025 9:49 pm
राजस्थान रॉयल्स का दूसरा विकेट गिर गया है। जायसवाल 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें अपना शिकार बनाया।
राजस्थान रॉयल्स का पहला झटका, आउट हुए वैभव सूर्यवंशी
May 1, 2025 9:49 pm
राजस्थान रॉयल्स का पहला विकेट गिर गया है। वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। दीपक चाहर ने उन्हें अपना शिकार बनाया।
मुंबई इंडियंस ने दिया 218 रनों का टारगेट
May 1, 2025 9:49 pm
मुंबई इंडियंस की टीम के लिए रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने दमदार अर्धशतक लगाया है। इन दोनों प्लेयर्स ने पहले विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी की। रोहित ने 53 रन और रिकेल्टन ने 61 रनों की पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने 48 रन और सूर्यकुमार यादव ने 48 रन बनाए।
पहले विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी
May 1, 2025 9:49 pm
मुंबई इंडियंस ने धीमी शुरुआत के बाद रफ्तार पकड़ी। रिकल्टन और रोहित के बीच पहले विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। रिकल्टन 61 और रोहित 53 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हार्दिक और सूर्यकुमार के बीच 44 गेंद पर 94 रन की साझेदारी हुई। दोनों ने 48-48 रन बनाए।
रयान रिकल्टन की शानदार बल्लेबाज़ी, जड़ा अर्धशतक
May 1, 2025 9:49 pm
रयान रिकल्टन ने 29 गेंद पर सिक्स लगाकर इस सीजन का तीसरा अर्धशतक जड़ा। वह 33 गेंद पर 55 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित शर्मा 27 गेंद पर 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। 10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंंस ने 99 रन बना लिए हैं।
मुंबई की शानदार शुरुआत, 6 ओवर के बाद स्कोर- 58/0
May 1, 2025 9:49 pm
मुंबई इंडियंस ने धीमी शुरुआत के बाद रफ्तार पकड़ ली है। रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन की तूफानी बल्लेबाजी जारी है। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। रोहित 26 रन और रिकल्टन 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। 6 ओवर में मुंबई ने 58 रन बना लिए हैं।
रोहित को मिला जीवनदान
May 1, 2025 7:57 pm
रोहित शर्मा को एक जीवनदान मिल गया है। फारूकी ने एलबीडब्ल्यू की आपील की थी और मैदानी अंपायर ने आउट दिया। इसके बाद रोहित ने डीआरएस लिया। जिसमें वह बच गए क्योंकि गेंद आउट साइड ऑफ पर गिरी थी। दो ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 9 रन है।
राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन
May 1, 2025 7:57 pm
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, जोफ़्रा आर्चर, महेश तीक्षणा, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, फ़ज़लहक फ़ारूकी
मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन
May 1, 2025 7:57 pm
रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह