रोहित शर्मा के निशाने पर क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड, सिर्फ इतने छक्के दूर
Rohit Sharma Record: आईपीएल 2025 में आज मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स अपने अंतिम लीग चरण के मुकाबले में आमने-सामने होगी। पंजाब किंग्स 17 अंकों के साथ तालिका में अभी दूसरे स्थान पर है लेकिन मुंबई से हारने पर वह तीसरे या चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी जिससे टीम को 30 मई को एलिमिनेटर के लिए तैयार होना पड़ेगा। इस मैच में मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज़ रोहित शर्मा के निशाने पर क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड होगा।
सिर्फ इतने छक्के दूर
क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। उनको सिक्सर किंग के नाम से भी जाना जाता हैं। अब आईपीएल में छक्कों का एक बड़ा रिकॉर्ड रोहित शर्मा आज के मैच में अपने नाम कर सकते हैं। इस मैच में रोहित के निशाने पर एक बड़ा रिकॉर्ड भी होगा। पंजाब के खिलाफ इस मुकाबले में रोहित शर्मा तीन छक्के जड़ने में सफल रहते हैं, तो वह आईपीएल इतिहास में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
आईपीएल में कई विस्फोटक बल्लेबाज़ हिस्सा ले चुके हैं। लेकिन छक्कों के रिकॉर्ड की बात सामने आती हैं तो वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम सबसे पहले दिमाग में आता हैं। आईपीएल इतिहास में क्रिस गेल ने 300 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। गेल के नाम कुल 357 छक्के दर्ज हैं। रोहित के नाम फिलहाल 297 सिक्स हैं।
पंजाब की नज़र जीत पर रहेगी
पंजाब किंग्स 17 पॉइंट के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है। पंजाब को अगर मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार मिलती है, तो वह तीसरे या चौथे स्थान पर खिसक जाएगी और फिर उसे 30 मई को एलिमिनेटर खेलना पड़ेगा।