राजस्थान रॉयल्स का बड़ा एलान, इस खिलाड़ी को बनाया टीम का कप्तान

Riyan Parag News: आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बड़ा बदलाव किया है। आईपीएल के अगले सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स

Surya Soni
Published on: 13 Feb 2026 6:26 PM IST
राजस्थान रॉयल्स का बड़ा एलान, इस खिलाड़ी को बनाया टीम का कप्तान
X

Riyan Parag News: आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बड़ा बदलाव किया है। आईपीएल के अगले सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान के रूप में रियान पराग को नियुक्त किया है। बता दें पिछले सीजन में रियान पराग ने राजस्थान की टीम कप्तानी की थी। लेकिन अब उनको पूरे सीजन के लिए टीम का कप्तान बना दिया है।

बतौर कप्तान सिर्फ दो मैचों में मिली जीत

बता दें राजस्थान रॉयल्स के लिए रियान पराग ने पिछले सीजन में आठ मैचों में टीम की कप्तानी की थी, लेकिन इस दौरान राजस्थान की टीम को सिर्फ दो मैचों में जीत मिली थी। ऐसे में उनकी कप्तानी में टीम को छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस सीजन में एक बार फिर राजस्थान की टीम ने उन पर विश्वास जताते हुए कप्तानी का जिम्मा सौंपा है।

आईपीएल में पराग का शानदार प्रदर्शन

बता दें रियान पराग को भले टीम इंडिया में जगह नहीं मिली हो लेकिन आईपीएल में उनका प्रदर्शन हर सीजन में दमदार रहता है। वो राजस्थान की टीम में प्रमुख बल्लेबाज़ों में शुमार है। अगर बात करें उनके आईपीएल करियर की तो पराग ने आईपीएल में कुल 84 मैच खेले हैं और उसमें उन्होंने 26 की औसत से 1566 रन बनाए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने अपने आईपीएल करियर की सबसे बड़ी 95 रनों की खेली थी।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story