Thursday, July 24, 2025
  • ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

हार्दिक पंड्या के बाद रियान पराग को लगा बड़ा जुर्माना, 12 लाख हुआ नुकसान

चेन्नई के खिलाफ मिली जीत के बाद रियान पराग को बड़ा जुर्माना लगा हैं।
featured-img

IPL 2025: आईपीएल में शनिवार को मुंबई इंडियंस का गुजरात से मुकाबला हुआ था। उस मैच में मुंबई को हार के साथ उनके कप्तान को भारी जुर्माना भरना पड़ा था। अब राजस्थान के कप्तान रियान पराग के लिए भी बुरी खबर हैं। रियान पराग को चेन्नई के खिलाफ हुए मैच में बड़ा जुर्माना झेलना पड़ा हैं। रविवार को हुए मैच में रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने पहली जीत दर्ज की। लेकिन इस जीत के बाद राजस्थान के कप्तान को बड़ा झटका लगा हैं।

रियान पराग को लगा बड़ा जुर्माना

चेन्नई के खिलाफ मिली जीत के बाद रियान पराग को बड़ा जुर्माना लगा हैं। उन पर ये जुर्माना चेन्नई के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के लिए लगाया गया है। चेन्नई के खिलाफ राजस्थान के गेंदबाज़ों ने धीमी गति से अपने ओवर पूरे किए, जिसका खामियाजा कप्तान को 12 लाख चुका कर भरना पड़ा हैं। बता दें IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के न्यूनतम ओवर रेट से जुड़े अपराधों से संबंधित नियम 2.2 के तहत उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था, इसलिए रियान पराग पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

संजू सैमसन की जगह पराग को कप्तानी

आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत से पहले राजस्थान की टीम ने कप्तान संजू सैमसन के पूरी तरफ फिट नहीं होने के कारण कप्तानी का जिम्मा रियान पराग को सौंपा था। पहले खबर थी कि पराग संजू की जगह तीन मैचों के लिए कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे। लेकिन फिलहाल ऐसी कोई जानकारी नहीं मिल रही हैं। हालांकि राजस्थान ने लगातार दो हार के बाद जीत दर्ज की। रियान पराग से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या भी जुर्माने का सामना कर चुके हैं।

पंड्या भी लगा हैं ये जुर्माना

गुजरात के खिलाफ हुए मैच में मुंबई की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या को बड़ा झटका लगा है। पंड्या पर एक बार फिर स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल नियम अनुच्छेद 2.2 के तहत पंड्या की कप्तानी में इस सीजन में पहली बार ऐसा हुआ, जिसके चलते उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

ये भी पढ़ें:

मुंबई इंडियंस को लगा दोहरा झटका, हार के बाद कप्तान पर भी लगा भारी जुर्माना
वानिंदु हसरंगा ने आईपीएल में रचा इतिहास, कर दिया ये बड़ा कारनामा

ट्रेंडिंग खबरें

जगदीप धनखड़ के बाद कौन होगा देश का अगला उपराष्ट्रपति? चुनाव आयोग हुआ एक्टिव?

संसद मानसून सत्र : आज पेश हो सकता है स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल! केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख भाई मांडविया पेश करेंगे बिल!

रोज़ाना पनीर खाना सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक , जानिए एक्सपर्ट की राय

मानसून के मौसम में ये 5 जगहें किसी जन्नत से नहीं है कम, घूमने का जरूर बनाए प्लान

भारत में नदी क्रूज पर्यटन में वृद्धि, 2027 तक 51 नए सर्किट की योजना

Festivals In August: रक्षाबंधन से लेकर हरतालिका तीज तक, देखें अगस्त के व्रत-त्योहारों की लिस्ट

सावन महीने में इस दिन है नाग पंचमी, जानिए क्यों और कैसे करें नागों की पूजा

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज