SRH vs RCB: कोहली-पड्डिकल की तूफानी पारी से जीती आरसीबी, एसआरएच को 6 विकेट हराया
SRH vs RCB: आईपीएल 2026 का धमाकेदार आगाज शनिवार से हो गया। आईपीएल के 19वें सीजन के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद
SRH vs RCB: आईपीएल 2026 का धमाकेदार आगाज शनिवार से हो गया। आईपीएल के 19वें सीजन के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत देखने को मिली। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी ने अपने होम ग्राउंड पर जीत से खाता खोला। आईपीएल 2026 के इस पहले मुकाबले में आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया।
कोहली-पड्डिकल की तूफानी पारी से जीती आरसीबी
बता दें इस मुकाबले में आरसीबी ने धमाकेदार शुरुआत की है। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आरसीबी को 202 रनों का टारगेट दिया था। जिसको आरसीबी ने चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। आरसीबी के लिए इस मैच में विराट ने 69 रन बनाए और देवदत्त पडिक्कल ने 61 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। इन दोनों बल्लेबाज़ों की तूफानी पारी की बदौतल आरसीबी यह मुकाबला 16वें ओवर में ही जीतने में कामयाब रही।
काम नहीं आई ईशान किशन की पारी
ईशान किशन ने इस मुकाबले में आरसीबी के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की। किशन ने सिर्फ 38 गेंदों पर ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 80 रनों की बड़ी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से आठ चौके और पांच छक्के निकले। ईशान की पारी की बदौलत हैदराबाद की टीम ने बड़ा स्कोर बनाया, लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में ईशान किशन बतौर कप्तान दोहरी भूमिका निभा रहे थे।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
आरसीबी: विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।


