राजस्थान रॉयल्स के बाद आरसीबी 16706 करोड़ में बिकी, RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला

RCB Sold IPL 2026: आईपीएल 2026 से की शुरुआत से पहले आईपीएल की दो टीमों का मालिकाना हक़ बदल गया हैं। आईपीएल में मंगलवार को पहले राजस्थान रॉयल्स को

Surya Soni
Published on: 25 March 2026 7:49 AM IST
RCB Sold IPL 2026
X

RCB Sold IPL 2026: आईपीएल 2026 से की शुरुआत से पहले आईपीएल की दो टीमों का मालिकाना हक़ बदल गया हैं। आईपीएल में मंगलवार को पहले राजस्थान रॉयल्स को अमेरिकी बिजनेसमैन द्वारा खरीदने की बात सामने आई हैं। करीब 15 हज़ार करोड़ में अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने कंसोर्टियम के साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स की टीम को खरीद लिया। इसके कुछ देर बाद आईपीएल की डिफेंडिंग चैम्पियन आरसीबी को भी नया मालिक मिल गया।

आरसीबी 16706 करोड़ में बिकी

बता दें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का भी मालिकाना हक़ अब बदल गया हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आरसीबी की टीम को आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले समूह ने करीब 16706 करोड़ रुपये (1.78 बिलियन डॉलर) में खरीद लिया है। इस डील में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन भी शामिल हैं।

RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला

बता दें आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी डील के बाद आरसीबी के नए चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमन बिड़ला बनेंगे। खास बात यह हैं कि आर्यमन बिड़ला इससे पहले आईपीएल में बतौर खिलाड़ी खेल चुके हैं। RCB कप्तान रजत पाटीदार के साथ घरेलू क्रिकेट में आर्यमन बिड़ला बतौर ओपनर जोड़ी खेल चुके हैं। आर्यमन बिड़ला फिलहाल बिड़ला ग्रुप के साथ ई-कॉमर्स, रिटेल और स्टार्टअप सेक्टर में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

राजस्थान रॉयल्स 15 हजार करोड़ में बिकी

आईपीएल से जुड़ी इन दो बड़ी डील से इस बार टीमों में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकता हैं। आईपीएल में इससे पहले टोरेंट ग्रुप ने गुजरात टाइटंस में 67% हिस्सेदारी करीब 5025 करोड़ रुपये में खरीदी थी। राजस्थान रॉयल्स की टीम को अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने कंसोर्टियम के साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स को करीब 15 हजार करोड़ रुपये में खरीद लिया है।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story