आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील, अमेरिकी बिजनेसमैन ने राजस्थान रॉयल्स को 15 हजार करोड़ में खरीदा

Kal Somani Rajasthan Royal: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। आईपीएल का पहला खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स को एक अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीद लिया हैं।

Surya Soni
Published on: 24 March 2026 9:26 PM IST
Kal Somani Rajasthan Royal
X

Kal Somani Rajasthan Royal: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। आईपीएल का पहला खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स को एक अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीद लिया हैं। यह आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील हुई हैं। बता दें अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने कंसोर्टियम के साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स को करीब 15 हजार करोड़ रुपये में खरीद लिया है।

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी डील

अमेरिकी बिजनेसमैन ने राजस्थान रॉयल्स को 15 हजार करोड़ में खरीद कर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी। क्योंकि इससे बड़ी डील अब तक लीग क्रिकेट इतिहास में देखने को नहीं मिली। आईपीएल में इससे पहले टोरेंट ग्रुप ने गुजरात टाइटंस में 67% हिस्सेदारी करीब 5025 करोड़ रुपये में खरीदी थी। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स की यह डील उससे दोगुनी से भी ज्यादा साबित हुई है।

कौन हैं काल सोमानी?

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम को बड़ी राशि में खरीदने वाले अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी की काफी चर्चा हो रही हैं। बता दें काल सोमानी अमेरिका के एरिजोना स्थित स्कॉट्सडेल में रहते हैं। वो अमेरिका के टॉप बिजनेसमैन में शुमार हैं। टेक्नोलॉजी, डेटा प्राइवेसी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्पोर्ट्स टेक सेक्टर में वो पिछले 15 सालों से बिजनेस कर रहे हैं। सोमानी पहले से ही 2021 से राजस्थान रॉयल्स से जुड़े हुए थे।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story