PSL 2026: लाहौर कलंदर्स ने दर्ज की बड़ी जीत, हैदराबाद किंग्समेन के खिलाड़ियों का शर्मनाक प्रदर्शन
PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 का आगाज हो गया हैं। पीसीएल का पहला मुकाबला लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला गया।
PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 का आगाज हो गया हैं। पीसीएल का पहला मुकाबला लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला गया। इस मुकाबले में गत विजेता लाहौर कलंदर्स की टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। पहली बार पाकिस्तान सुपर लीग का हिस्सा बनी हैदराबाद किंग्समेन को पहले मैच में 69 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
लाहौर कलंदर्स ने बल्लेबाज़ों ने दिखाया दम
इस मैच में लाहौर कलंदर्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 199 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था। लाहौर कलंदर्स की तरफ से ओपनर जोड़ी फखर जमन और मोहमद नईम ने तूफानी शुरुआत देते हुए 84 रन बनाए। उसके बाद भी बाकी के बल्लेबाज़ों ने रनगति को कम नहीं होने दिया। सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने 39 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत लाहौर ने बड़ा स्कोर बनाया।
सिकंदर रजा का ऑलराउंड प्रदर्शन
इस मुकाबले में सिकंदर रजा का ऑलराउंड प्रदर्शन देखने को मिला। उन्होंने पहले बल्लेबाज़ी में अंतिम ओवर्स में 10 गेंदों पर 24 रन बनाकर बड़ा धमाका किया, उसके बाद गेंदबाज़ी में कमाल करते हुए 2 विकेट लिए लेकर हैदराबाद किंग्समेन की टीम का गणित बिगाड़ दिया। हैदराबाद किंग्समन की टीम ने 130 रन ही बनाए और 69 रनों से मुकाबला हार गई।
हैदराबाद किंग्समेन के खिलाड़ियों का शर्मनाक प्रदर्शन
पीसीएल के पहले ही मैच में हैदराबाद किंग्समेन के खिलाड़ियों का शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला हैं। पहले गेंदबाज़ी में उनके बॉलर कुछ खास दम नहीं दिखा पाए, उसके बाद बल्लेबाज़ी में भी उनकी टीम बिखर गई। हैदराबाद किंग्समेन के कप्तान मार्नस लाबुशेन सिर्फ 26 रन जोड़े। कप्तान के अलावा कोई और बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सका।


