नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी की घातक गेंदबाज़ी, पंजाब 101 रन पर ऑलआउट

08:00 PM May 29, 2025 IST | Akbar Mansuri
featuredImage featuredImage

PBKS vs RCB Live Score: आईपीएल 2025 में आज प्लेऑफ की शुरुआत हो रही है। क्वालिफायर-1 का मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

आरसीबी की घातक गेंदबाज़ी, पंजाब 101 रन पर ऑलआउट

May 29, 2025 9:02 pm

आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की शुरुआत हो चुकी है। क्वालिफायर-1 पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी के गेंदबाजों ने घातक प्रदर्शन के साथ पंजाब को तगड़ा झटका दिया। टीम 14.1 ओवर में 101 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।

पंजाब को पांचवा झटका, नेहल वढेरा आउट

May 29, 2025 9:02 pm

पंजाब की पारी एकदम से लड़खड़ा गई है। 50 पर पंजाब का पांचवा विकेट गिर गया। यश दयाल ने नेहल वढेरा को बोल्ड किया। वह सिर्फ आठ रन बना पाए। अब क्रीज पर शशांक सिंह आए हैं।

पंजाब को चौथा झटका, जोश इंग्लिस आउट

May 29, 2025 8:03 pm

पंजाब को चौथा झटका 38 रन पर लगा। जोश हेजलवुड ने जोश इंग्लिस को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ चार रन बना पाए। मार्कस स्टोइनिस अब क्रीज पर आए हैं।

पंजाब को लगा तीसरा झटका, कप्तान श्रेयस आउट

May 29, 2025 8:00 pm

पंजाब को तीसरा झटका जोश हेजलवुड ने दिया। उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ दो रन बना पाए। अब नेहल वढेरा आए हैं।

पंजाब को लगा दूसरा झटका, प्रभसिमरन सिंह आउट

May 29, 2025 8:00 pm

पंजाब को दूसरा झटका प्रभसिमरन सिंह के रूप में लगा। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 18 रन बना पाए। अब क्रीज पर श्रेयस अय्यर आए हैं।

पंजाब को लगा पहला झटका, प्रियांश आर्या आउट

May 29, 2025 8:00 pm

पंजाब को पहला झटका यश दयाल ने दिया। उन्होंने प्रियांश आर्या को क्रुणाल पांड्या के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ सात रन बना पाए। अब जोश इंग्लिस आए हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11

May 29, 2025 8:00 pm

विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

May 29, 2025 8:00 pm

प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, काइल जैमिसन।

ट्रेंडिंग खबरें