PBKS vs GT Live Score: पंजाब ने जीत टॉस, पहले गेंदबाज़ी चुनी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
PBKS vs GT Live Score: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं। दोनों टीमों का इस सीजन में यह पहला मुकाबला हैं।
PBKS vs GT Live Score: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं। दोनों टीमों का इस सीजन में यह पहला मुकाबला हैं। यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। इस मैच में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने गुजरात के खिलाफ टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
बता दें न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इससे पहले कई हाई स्कोरिंग मैच खेले जा चुके हैं, ऐसे में आज होने वाला यह मुकाबला भी हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद जताई जा रही हैं। पंजाब और गुजरात दोनों ही टीमों के पास तूफानी बल्लेबाजों की कमी नहीं है। यहां की ऑउटफील्ड काफी तेज हैं।
दोनों टीमों के कई बड़े खिलाडी शामिल
बता दें आरसीबी ने अपने होम ग्राउंड पर पहला मुकाबला जीत लिया हैं। जबकि दूसरी तरफ अब पंजाब की टीम जो पिछली बार आईपीएल के फाइनल तक पहुंची थी वो आज पहले मुकाबले में गुजरात से भिड़ेगी। पंजाब की तरफ से इस मैच में सलामी जोड़ी के रूप में प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह पारी का आगाज करेंगे। इसके अलावा पंजाब में श्रेयस अय्यर के अलावा नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस अजमतुल्लाह ओमरजई जैसे धाकड़ बल्लेबाज़ मौजूद हैं।
देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसा रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज
पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विशाक विजयकुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल


