IPL 2026: मुल्लांपुर के मैदान पर बल्लेबाज़ों या गेंदबाज़ों... किसका रहेगा दबदबा? जानें पिच रिपोर्ट

PBKS vs GT Pitch Report: आईपीएल में आज एक और रोमांचक मुकाबल होने जा रहा हैं। पंजाब किंग्स की टीम अपने होम ग्राउंड पर गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी।

Surya Soni
Published on: 31 March 2026 3:44 PM IST
PBKS vs GT Pitch Report
X

PBKS vs GT Pitch Report: आईपीएल में आज एक और रोमांचक मुकाबल होने जा रहा हैं। पंजाब किंग्स की टीम अपने होम ग्राउंड पर गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल...

बल्लेबाज़ों या गेंदबाज़ों... किसका रहेगा दबदबा?

न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इससे पहले भी आईपीएल के मैच खेले जा चुके हैं। मुल्लांपुर के मैदान पर पिछले सीजन में कई मैच हाई स्कोरिंग रहे तो कई मैचों में टीम 120 रन बनाने में भी संघर्ष करती नज़र आई। यहां की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों की मदद करती है और मैच का अंत होते-होते स्पिनर्स को फायदा मिलता है। इस मैदान पर टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाज़ी करना ज्यादा पसंद करता हैं।

मैच पर बना बारिश का साया

आईपीएल के इस सीजन का चौथा मुकाबला मुल्लांपुर में में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। यह मैच शाम 7:30 बजे से दुधिया रोशनी में खेला जाएगा। हालांकि मौसम इसमें खलल डाल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आंधी, गरज के साथ छींटे और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। ओलावृष्टि के भी आसार हैं।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में दोनों टीम बराबर

बता दें दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले हुए हैं। जिसमें गुजरात ने 6 में से 3 मैच अपने नाम किए हैं, वहीं पंजाब किंग्स ने भी 3 मैच जीते हैं। अगर पिछले सीजन की बात करें तो IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया था। जिसे पंजाब किंग्स ने 11 रनों से अपने नाम किया था।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story