पाकिस्तान-न्यूज़ीलैंड सुपर-8 मुकाबला आज, मैच पर बारिश का साया
PAK vs NZ: टी-20 विश्वकप में पहले राउंड के खेल के बाद अब आठ टीमों के बीच सुपर-8 की जंग देखने को मिलेगी। टी-20 विश्वकप में सुपर-8 मुकाबलों की शुरुआत आज से होने जा रही हैं।
PAK vs NZ Colombo Weather: टी-20 विश्वकप में पहले राउंड के खेल के बाद अब आठ टीमों के बीच सुपर-8 की जंग देखने को मिलेगी। टी-20 विश्वकप में सुपर-8 मुकाबलों की शुरुआत आज से होने जा रही हैं। पहले मुकाबले में पाकिस्तान का सामना न्यूज़ीलैंड की टीम से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो में आज शाम को सात बजे से खेला जाना हैं। चलिए जानते हैं इस मैच से जुड़ी तमाम जानकारियां...
मैच पर बारिश का साया
इस बार टी-20 विश्वकप का आयोजन भारत-श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा हैं। ऐसे में आज का मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो खेल मैदान पर होने जा रहा हैं। श्रीलंका में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी हैं। आज होने वाले मुकाबले में पर भी बारिश का साया बना हुआ हैं। श्रीलंका की मौसम रिपोर्ट के मुताबिक कोलंबो में आज शाम को भारी बारिश होने की संभावना है। मैच के समय बारिश होने की 75 प्रतिशत संभावना है। सुपर-8 मैच अगर बारिश की वजह से रद्द होता है तो दोनों टीमों में 1-1 अंक दिया जाएगा।
दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड:
बता दें जब भी टी-20 क्रिकेट में पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड की भिड़ंत होती हैं तो एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलता हैं। अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो मामला काफी टक्कर का नज़र आता हैं। टी-20 क्रिकेट में अब दोनों टीमों के बीच 49 टी-20 मुकाबले खेले गए। इसमें से 24 में पाकिस्तान और 23 में न्यूजीलैंड को जीत दर्ज की हैं। जबकि 2 मैच बेनतीजा भी रहे।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफी, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक।
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट ( विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल (कप्तान), कोल मैकोंची, जिमी नीशम, मैट हेनरी, काइल जैमीसन और जैकब डफी।


