पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे आज, अभी सीरीज में 1-1 से बराबर

BAN vs PAK 3rd ODI: बांग्लादेश की सरजमीं पर पाकिस्तान की टीम आज वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। पाकिस्तान की टीम को पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था।

Surya Soni
Published on: 15 March 2026 12:28 PM IST
BAN vs PAK 3rd ODI
X

BAN vs PAK 3rd ODI: बांग्लादेश की सरजमीं पर पाकिस्तान की टीम आज वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। पाकिस्तान की टीम को पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तान की टीम ने जीत के साथ शानदार वापसी की। फिलहाल दोनों टीमों के बीच सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। आज का मुकाबला जीतने वाली टीम इस सीरीज पर अपना कब्जा जमा लेगी।

शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम पर होगा मुकाबला

बता दें बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला रविवार को दोपहर में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम पर ये निर्णायक भिड़ंत होगी। इस पिच पर बल्लेबाज़ों के लिए खेलना आसान नहीं रहता है, यहां अच्छी गेंदबाज़ी करने वाली टीम को जीत मिलने की उम्मीद ज्यादा रहती है। अगर इस मैदान पर औसत स्कोर की बात करें तो यह पहली पारी में 220 रनों के करीब का रहता है। जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी और ज्यादा मुश्किल हो जाती है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में पाकिस्तान काफी मजबूत

पाकिस्तान की टीम का बांग्लादेश के खिलाफ रिकॉर्ड काफी शानदार रहता है। हालांकि पहले वनडे मैच में पाकिस्तान की टीम को हार का सामना करना पड़ा था। अगर बात करें दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की तो अब तक खेले गए 41 मैचों में 35 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं, जबकि बांग्लादेश को सिर्फ 6 मुकाबलों में जीत मिली है। अब पुराने आंकड़ों के आधार पर इस मैच में पाकिस्तान का पलड़ा ही भारी नज़र आ रहा है।

मैच के लाइव टेलीकास्ट की जानकारी

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश तीसरा वनडे आज ढाका के मीरपुर स्थित शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा। जबकि इस मैच के लिए आधे घंटे पहले टॉस होगा। अगर भारत में इसके लाइव टेलीकास्ट की बात करें तो किसी भी चैनल पर इसका सीधा प्रसारण नहीं होगा। सिर्फ FanCode ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11:

बांग्लादेश: सौम्य सरकार, तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद ह्रदय, लिटन दास (विकेट कीपर), अफिफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तनवीर इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), सलमान आगा, हुसैन तलत, माज सदाकत, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, अबरार अहमद, मोहम्मद वसीम जूनियर

Surya Soni

Surya Soni

Next Story