नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

महिला वनडे विश्व कप का आज से आगाज, पहले मैच में टीम इंडिया का होगा श्रीलंका से सामना

ODI World Cup 2025: क्रिकेट फैंस को आज से एक और बड़े टूर्नामेंट का रोमांच देखने को मिलेगा। महिला वनडे विश्व कप 2025 का आगाज मंगलवार यानी आज से होने जा रहा है। महिला वनडे विश्व कप का पहला मुकाबला...
01:51 PM Sep 30, 2025 IST | Surya Soni
ODI World Cup 2025: क्रिकेट फैंस को आज से एक और बड़े टूर्नामेंट का रोमांच देखने को मिलेगा। महिला वनडे विश्व कप 2025 का आगाज मंगलवार यानी आज से होने जा रहा है। महिला वनडे विश्व कप का पहला मुकाबला...

ODI World Cup 2025: क्रिकेट फैंस को आज से एक और बड़े टूर्नामेंट का रोमांच देखने को मिलेगा। महिला वनडे विश्व कप 2025 का आगाज मंगलवार यानी आज से होने जा रहा है। महिला वनडे विश्व कप का पहला मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। विश्व रैंकिंग में की बात करें टीम इंडिया इस समय तीसरे स्थान पर बरक़रार है, जबकि दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम 13वें नंबर की टीम है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया इस बार खिताब जीतने की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

मैच लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें..?

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत मंगलवार से होने जा रही है। पहले मुकाबले में भारत और श्रीलंका का आमना-सामना होगा। यह मैच गुवाहाटी के बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों देशों के बीच महिला विश्व कप 2025 का पहला मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। महिला वनडे विश्व कप 2025 का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर उपलब्ध होगा। जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप पर उपलब्ध होगी।

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

महिला विश्वकप में पहला मुकाबल भारत और श्रीलंका के बीच होगा। टीम इंडिया के सामने श्रीलंका की टीम काफी कमजोर दिखाई पड़ती है। लेकिन क्रिकेट में कब कोई उलटफेर हो जाए इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। भारत और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 31 मैच भारत ने जीते, जबकि श्रीलंका को सिर्फ 3 ही जीत मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है।

दोनों टीमें इस प्रकार

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रौड्रिग्स, ऋचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरूंधति रेड्डी, क्रांति गौड़।

श्रीलंका: चामरी अटापट्टू (कप्तान ), हसिनी परेरा, विष्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा,कविषा दिलहारी, निलाक्षी डिसिल्वा, अनुष्का संजीवनी, इमेशा दुलानी, डयूमी विहांगा, पियूमी वत्सला, इनोका रणवीरा, सुगंदिका कुमारी, उदेशिका प्रबोधनी, मल्की मडारा, अचिनी कुलसूर्या।

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान को रौंदकर भारत ने नौवीं बार जीता एशिया कप का खिताब

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article