दक्षिण अफ्रीका ने दमदार जीत, न्यूज़ीलैंड को 7 विकेट से हराया

NZ vs SA Highlights: टी-20 विश्व कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। टी-20 विश्व कप 2026 24वें मैच में अफ्रीका का सामना न्यूज़ीलैंड की टीम से हुआ।

Surya Soni
Published on: 15 Feb 2026 9:50 AM IST
दक्षिण अफ्रीका ने दमदार जीत, न्यूज़ीलैंड को 7 विकेट से हराया
X

NZ vs SA Highlights: टी-20 विश्व कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। टी-20 विश्व कप 2026 24वें मैच में अफ्रीका का सामना न्यूज़ीलैंड की टीम से हुआ। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अफ्रीका ने दमदार जीत दर्ज करते हुए अगले राउंड के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका ने इस मुकाबले में कीवी टीम को 7 विकेट से हराया।

अफ्रीका ने लगाई जीत की हैट्रिक

टी-20 विश्व कप 2026 में ख़िताब विजेता की प्रमुख दावेदारों में शामिल अफ़्रीकी टीम का शानदार प्रदर्शन तीसरे मुकाबले में भी जारी रहा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम खेले गए मुकाबले में अफ्रीका ने कीवी टीम को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। टी-20 विश्व कप के इतिहास में साउथ अफ्रीका ने लगातार पांचवें मैच में न्यूज़ीलैंड को मात दी है।

एडेन मार्करम की तूफानी पारी

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ इस मैच में अफ्रीका को जीत के लिए 176 रनों की दरकरार थी। इसके जवाब में अफ्रीका ने पहले ही ओवर से ताबड़तोड़ शुरुआत की। इस मैच में अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम की तूफानी पारी देखने को मिली। इस मैच में कप्तान एडेन मार्करम 86 रन की पारी खेलकर टीम को सात विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

यानसन की घातक गेंदबाजी

इस मैच में अफ्रीका के तेज गेंदबाज़ मार्को यानसन की घातक गेंदबाजी देखने को मिली। एक समय कीवी बल्लेबाज़ों ने शानदार शुरुआत की। लेकिन उसके बाद यानसन ने एक के बाद एक चार विकेट लेकर कीवी टीम को बैकफूट पर धकेल दिया। कीवी टीम के लिए मार्क चैपमैन ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए। डेरिल मिचेल के बल्ले से 32 और फिन एलन के बल्ले से 31 रन निकले।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story