NZ vs SA 4th T20: अफ्रीका ने जीता चौथा टी-20 मुकाबला, सीरीज 2-2 से हुई बराबर
NZ vs SA 4th T20: न्यूज़ीलैंड में खेली जा रही टी-20 सीरीज के चौथे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने रोमांचक जीत दर्ज की। न्यूज़ीलैंड और अफ्रीका के बीच रविवार को खेले गए चौथे मैच
NZ vs SA 4th T20: न्यूज़ीलैंड में खेली जा रही टी-20 सीरीज के चौथे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने रोमांचक जीत दर्ज की। न्यूज़ीलैंड और अफ्रीका के बीच रविवार को खेले गए चौथे मैच में मेहमान टीम ने 19 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में एक समय कीवी टीम आसानी से जीत दर्ज करती नज़र आ रही थी, लेकिन अंतिम ओवर्स में अफ़्रीकी गेंदबाज़ों ने मैच का पासा पलट दिया। इसके साथ ही सीरीज फिलहाल 2-2 बराबरी पर आ गई हैं।
अफ्रीका ने 19 रनों से जीता मुकाबला
बता दें चौथे टी-20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 164 रनों का स्कोर बनाया था। अफ्रीका की तरफ से इस मुकाबले मन कोनोर एस्टरहुइज़ेन ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 57 रनों की तूफानी पारी खेली। उनके अलावा रुबिन हरमन ने भी 28 रनों की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।
इसके जवाब में न्यूज़ीलैंड की टीम ने शानदार शुरुआत की थी। एक समय इस मुकाबले को न्यूज़ीलैंड की टीम आसानी से जीत दर्ज करती नज़र आ रही थी। न्यूज़ीलैंड की तरफ से ओपनर टिम रॉबिन्सन ने तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए 32 रनों की पारी खेली। लेकिन उनके आउट होने के बाद कीवी बल्लेबाज़ों के विकेट लगातार अंतराल में गिरते गए। आखिर में अफ्रीका की टीम ने इस मैच में 19 रनों से जीत दर्ज की।
सीरीज 2-2 से हुई बराबर
साउथ अफ्रीका की टीम ने अपने प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में शानदार प्रदर्शन दिखाया हैं। अफ्रीका ने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की थी, लेकिन उसके बाद लगातार दो मैचों में कीवी टीम ने जीत अपने नाम की। ऐसे में चौथे मुकाबले में वापसी करते हुए अफ्रीका ने जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली। अब सीरीज का आखिरी मुकाबला जीतने वाली टीम सीरीज पर अपना कब्जा जमा लेगी।


