अफ्रीका बनाम न्यूज़ीलैंड चौथा टी-20 मुकाबला कल, सीरीज में 2-1 से आगे कीवी टीम
NZ vs SA 4th T20: साउथ अफ्रीका और न्यूज़ीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला रविवार, 22 मार्च को खेला जाना हैं।
NZ vs SA 4th T20: साउथ अफ्रीका और न्यूज़ीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला रविवार, 22 मार्च को खेला जाना हैं। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिहाज काफी अहम माना जा रहा हैं। एक तरफ जहां कीवी टीम 2-1 से आगे चल रही हैं, उसकी नज़र सीरीज पर कब्जा करने की होगी। तो दूसरी तरफ अफ्रीका की टीम इस मैच में जीत के साथ सीरीज में वापसी करना चाहेगी।
सीरीज में 2-1 से आगे कीवी टीम
इस सीरीज के पहले तीन मैचों की बात करें तो साउथ अफ्रीका की टीम ने जीत के साथ आगाज किया था। लेकिन उसके बाद कीवी टीम ने दमदार वापसी करते हुए लगातार दो मैचों में जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली। इस मैच में एक बार फिर जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती हैं। हालांकि मेजबान कीवी टीम का इस मैच में पलड़ा भारी नज़र आ रहा हैं।
इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल:
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी-20 मुकाबला रविवार, 22 मार्च को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर इस मुकाबले के शुरू होने के समय की बात करें तो भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे होगा। जबकि टॉस का समय 11:15 बजे का होगा। क्रिकेट फैंस भारत में टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड और सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
दक्षिण अफ्रीका: टोनी डी जोरजी, जेसन स्मिथ, जॉर्डन हरमन, जॉर्ज लिंडे, वियान मुल्डर, कॉनर एस्टरहुइजन (विकेटकीपर), प्रेनेलन सुब्रायन, गेराल्ड कोट्जी, ओटनेल बार्टमैन, केशव महाराज (कप्तान), लुथो सिपामला
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, टॉम लैथम, जेम्स नीशम, जोश क्लार्कसन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, लॉकी फर्ग्यूसन, जेडेन लेनॉक्स, कोल मैककॉन्ची


