न्यूजीलैंड-अफ्रीका दूसरा टी-20 आज, अफ्रीका सीरीज में 1-0 से आगे

NZ vs SA 2nd T20: न्यूज़ीलैंड की टीम अपनी सरजमीं पर अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों टी-20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में कीवी टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था।

Surya Soni
Published on: 17 March 2026 10:08 AM IST
NZ vs SA 2nd T20
X

NZ vs SA 2nd T20: न्यूज़ीलैंड की टीम अपनी सरजमीं पर अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों टी-20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में कीवी टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था। अफ़्रीकी गेंदबाज़ों ने न्यूज़ीलैंड को सिर्फ 90 रनों पर ढेर कर दिया था। इसके जवाब में अफ्रीका ने सात विकेट से मुकाबले को अपने नाम करते हुए 1-0 से बढ़त बना ली। अब मंगलवार को इस सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है।

कीवी टीम की बढ़ी मुसीबत

बता दें दूसरे वनडे से पहले मेजबान कीवी टीम की मुसीबत बढ़ी हुई है। न्यूज़ीलैंड के दो प्रमुख खिलाड़ी चोट के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। कीवी बल्लेबाज बेवोन जैकब्स को पहले मैच के दौरान फील्डिंग के समय चोट लग गई थी, जिसके कारण वो टीम से बाहर हो गए। इसके बाद स्पिनर ईश सोढ़ी भी ट्रेनिंग के दौरान अंगूठा पर चोट लगवा बैठे। ऐसे में वो अब पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के बाहर होने से न्यूज़ीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा हैं।

इस मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल:

न्‍यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला मंगलवार, 17 मार्च को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेडान पार्क हेमिल्टन में खेला जाएगा। अगर इस मुकाबले के शुरू होने के समय की बात करें तो भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे होगा। जबकि टॉस का समय 11:15 बजे का होगा। इस टी-20 सीरीज का भारत में लाइव टेलीकास्ट होगा। क्रिकेट फैंस भारत में टीवी पर सोनी स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड और सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

दक्षिण अफ्रीका: टोनी डी जोरजी, जेसन स्मिथ, जॉर्डन हरमन, जॉर्ज लिंडे, वियान मुल्डर, कॉनर एस्टरहुइजन (विकेटकीपर), प्रेनेलन सुब्रायन, गेराल्ड कोट्जी, ओटनेल बार्टमैन, केशव महाराज (कप्तान), लुथो सिपामला

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, टॉम लैथम, जेम्स नीशम, जोश क्लार्कसन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, लॉकी फर्ग्यूसन, जेडेन लेनॉक्स, कोल मैककॉन्ची

Surya Soni

Surya Soni

Next Story