नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में नीता अंबानी को याद आए भगवान!

IPL मेगा ऑक्शन 2025 में नीता अंबानी की प्रार्थना ने फिर से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
07:18 PM Nov 24, 2024 IST | Vibhav Shukla

IPL Mega Auction 2025: IPL 2025 का मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ, और इसमें 1500 से ज्यादा खिलाड़ी नीलामी के लिए उतरे। ये नीलामी सिर्फ खिलाड़ियों के लिए नहीं, बल्कि टीम मालिकों के लिए भी एक हाई-प्रेशर इवेंट होती है। और जब बात हो मुंबई इंडियन्स की, तो एक नाम हमेशा सुर्खियों में रहता है – नीता अंबानी।

नीता अंबानी को याद आए  भगवान

इस बार IPL ऑक्शन से पहले नीता अंबानी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह अपने बेटे आकाश अंबानी के साथ ऑक्शन टेबल पर बैठी हुई थीं। नीता अंबानी को ऑक्शन शुरू होने से पहले प्रार्थना करते हुए देखा गया। वीडियो में उन्हें तेजी से अपने कान और माथे को छूते हुए देखा गया, जैसे कोई दुआ मांग रहे हों। इस दुआ के दौरान आकाश अंबानी भी नोट्स बना रहे थे, लेकिन नीता अंबानी पूरी तरह से इस प्रार्थना में तल्लीन थीं।

 

यह वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, और फैंस ने इस पर तरह-तरह के रिएक्शंस देना शुरू कर दिया। मुंबई इंडियन्स के फैंस ने लिखा, "केवल लेजेंड्स को पता है कि जब नीता अंबानी ऐसा करती हैं, तो उसके बाद क्या होता है। मुंबई इंडियन्स आज तो सच में कुक करने वाली है।"

2019 के फाइनल में भी नीता अंबानी ने की थी प्रार्थना

नीता अंबानी की यह प्रार्थना पहली बार नहीं है, जब वह सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आईं। IPL 2019 के फाइनल में भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच खेल रहे फाइनल मैच के आखिरी ओवर में दुआ करती हुई दिखीं। जैसे ही मुंबई इंडियन्स ने मैच जीता, फैंस ने यह दावा किया कि नीता अंबानी की प्रार्थना के कारण ही टीम को जीत मिली।

यहां तक कि नीता अंबानी के ट्रस्ट के पुजारी चंद्र शेखर शर्मा ने खुलासा किया कि वह हर मैच से पहले "दुर्गा पाठ" करती हैं ताकि टीम की किस्मत में सुधार हो सके। उन्होंने बताया, "हम हर मैच से पहले चंडी पाठ करते हैं। यह भगवान दुर्गा का पाठ है, जो आपकी किस्मत को सुधारने के लिए किया जाता है।"

फैंस पूछ रहे क्या है इस प्रार्थना का राज?

नीता अंबानी की प्रार्थना पर फैंस का रिएक्शन भी काफी दिलचस्प था। एक यूज़र ने लिखा, "नीता अंबानी की प्रार्थना इतनी पॉवरफुल है, क्या कोई बता सकता है कि वह प्रार्थना करते वक्त हाथ में क्या पहने हुए थीं? मैं भी वही पहनना चाहता हूं, ताकि मेरी किस्मत भी बदल जाए।" अब इस प्रार्थना का राज क्या है, यह तो किसी को नहीं पता, लेकिन फैंस का मानना है कि नीता अंबानी की यह प्रार्थना और उनका विश्वास ही मुंबई इंडियन्स की लगातार जीत का कारण है।

 

Tags :
IPL 2025 Nita Ambani auction preparationIPL auction 2025 Nita AmbaniIPL Mega Auction 2025Mumbai Indians auction prayer Nita AmbaniMumbai Indians Nita Ambani prayerNita Ambani IPL 2025 auctionNita Ambani IPL auction prayer momentNita Ambani prayer IPL auctionNita Ambani prayer viral videoNita Ambani praying before IPL auctionNita Ambani's lucky prayer IPL auction

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article