नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

नीरज चोपड़ा से पहले इन खिलाड़ियों ने भी अचानक शादी कर सभी को दिया था चौंका

भारत के ओलंपिक स्टार नीरज चोपड़ा ने अपने फैंस को शादी कर चौंका दिया। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को दी।
12:05 PM Jan 20, 2025 IST | Surya Soni

Neeraj Chopra Marriage: भारत के ओलंपिक स्टार नीरज चोपड़ा ने अपने फैंस को नए साल पर शादी कर चौंका दिया। जी हां, नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra Marriage) ने अपने जिंदगी में नए अध्याय की शुरुआत कर ली है। नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को दी। हालांकि नीरज की शादी की भनक किसी को नहीं लगी। जैसे ही उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें पोस्ट की तो फैंस हैरान रह गए। बता दें इससे पहले कई खिलाड़ियों ने इसी तरह अचानक शादी कर सभी को चौंका दिया था।

2010 में धोनी ने रचाई थी शादी:

नीरज चोपड़ा से पहले टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी अचानक शादी करके फैंस को हैरान किया था। बता दें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 4 जुलाई 2010 को देहरादून में अपने कॉलेज की दोस्त साक्षी सिंह रावत से चुपचाप शादी रचा कर अपने सभी सभी फैंस को हैरान कर दिया था। धोनी की शादी को 15 साल हो चुके हैं।

जसप्रीत बुमराह ने गुपचुप रचाई थी शादी:

बता दें कि जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन की मुलाकात 2019 के वनडे वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड में हुई थी। जसप्रीत बुमराह और संजना गनेशण की शादी मार्च 2021 में हुई थी। उससे पहले कुछ समय दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। इन दोनों की भी शादी को लेकर इतनी चर्चा सुनने को नहीं मिली थी।

सरफ़राज़ खान ने किया था 2023 में निकाह:

बता दें टीम इंडिया के बल्लेबाज़ सरफराज खान ने साल 2023 में कश्मीर के शोफिया जिले के पशपोरा गांव में रहने वाली रोमाना जहूर से निकाह किया था। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक सरफराज और रोमाना का पहली मुलाकात अरुण जेटली स्टेडियम में हुई थी। जब सरफराज के चचेरे भाई ने रोमाना को उनसे मिलवाया था। दोनों के निकाह की भी फैंस को भनक नहीं लगी थी।

नीरज चोपड़ा ने की शादी की फोटो शेयर:

बता दें भारत के लिए ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर परचम लहराने वाले नीरज चोपड़ा ने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए फैंस को हैरान कर दिया। अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए नीरज चोपड़ा ने लिखा कि ''“जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की. सभी के आशीर्वाद ने हमें एक साथ इस पल तक पहुंचाया.”

ये भी पढ़ें :

Tags :
cricketers secret weddingms dhoni marriagems dhoni marriage dateneeraj chopra himani morNeeraj Chopra MarriageNeeraj Chopra Marriage photosneeraj chopra weddingplayers wedding secretखिलाड़ी सीक्रेट शादीनीरज चोपड़ानीरज चोपड़ा शादी फोटो

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article