नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

शादी के बंधन में बंध गए नीरज चोपड़ा, फोटो शेयर कर फैंस को दी जानकारी

भारत के ओलंपिक स्टार नीरज चोपड़ा ने अपने फैंस को नए साल पर खुशखबरी दी है। जी हां, नीरज चोपड़ा अब एक से दो हो गए हैं।
10:40 PM Jan 19, 2025 IST | Surya Soni

Neeraj Chopra Marriage: भारत के ओलंपिक स्टार नीरज चोपड़ा ने अपने फैंस को नए साल पर खुशखबरी दी है। जी हां, नीरज चोपड़ा अब एक से दो हो गए हैं। उन्होंने अपने जिंदगी में नए अध्याय की शुरुआत कर ली है। नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को दी। नीरज चोपड़ा की पत्नी का नाम हिमानी है। उन्होंने अपनी पत्नी (Neeraj Chopra Marriage) के साथ इंस्टाग्राम पर 3 फोटो भी शेयर की हैं।

नीरज चोपड़ा ने की शादी की फोटो शेयर:

बता दें भारत के लिए ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर परचम लहराने वाले नीरज चोपड़ा ने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए फैंस को हैरान कर दिया। अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए नीरज चोपड़ा ने लिखा कि ''“जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की. सभी के आशीर्वाद ने हमें एक साथ इस पल तक पहुंचाया.”

फैंस को था शादी का बेसब्री से इंतजार:

बता दें इस बार ओलंपिक के बाद से उनके फैंस को नीरज चोपड़ा की शादी का बेसब्री से इंतज़ार था। नीरज चोपड़ा से टीवी इंटरव्यू के दौरान भी शादी को लेकर कई बार सवाल किये गए थे। लेकिन वो हमेशा इस बात को मज़ाक में टाल देते थे। लेकिन अब उन्होंने अपने फैंस को हैरान कर दिया। अब नीरज और उनके परिवार ने चुपचाप बिना किसी हलचल के शादी की खबर देकर सबको चौंका दिया।

पानीपत जिले के गांव से निकला सितारा:

नीरज चोपड़ा को आज देश दुनिया में काफी पहचान मिली हुई हैं। उन्होंने देश को ओलंपिक में दो मेडल दिलाए हैं। इस बार पेरिस ओलंपिक में वो गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए थे। लेकिन इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने वो कारनामा किया था वो कोई दूसरा भारतीय एथलीट नहीं कर पाया। नीरज चोपड़ा हरियाणा के पानीपत जिले में खंडरा गांव से निकलकर आज बड़े मुकाम तक पहुंच चुके हैं।

ये भी पढ़ें :

Tags :
Neeraj Chopra Gets marriedNeeraj Chopra MarriageNeeraj Chopra Marriage photosNeeraj Chopra MarriedNeeraj Chopra wifeNeeraj Chopra wife himani

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article