अफगानिस्तान की जीत में चमके मोहम्मद नबी, बनाया ये खास कीर्तिमान

Mohammad Nabi Records: टी-20 विश्वकप 2026 में शुक्रवार को आखिरी ग्रुप मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया और ओमान की टीम में टक्कर होगी। इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को तीसरे मैच में अफगानिस्तान

Surya Soni
Published on: 20 Feb 2026 10:07 AM IST
Mohammad Nabi Records
X

Mohammad Nabi Records: टी-20 विश्वकप 2026 में शुक्रवार को आखिरी ग्रुप मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया और ओमान की टीम में टक्कर होगी। इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को तीसरे मैच में अफगानिस्तान और कनाडा की भिड़ंत हुई थी। उस मुकाबले को अफगानिस्तान की टीम ने आसानी अपने नाम कर लिया। अफगानिस्तान की जीत में ऑलराउंडर मोहम्मद नबी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

अफगानिस्तान की जीत में चमके नबी

अफगानिस्तान ने कनाडा के खिलाफ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 200 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था। इसमें अफगानिस्तान की तरफ से इब्राहिम जदरान ने नाबाद 95 रन की पारी खेली। दूसरी तरफ कनाडा की टीम 118 के स्कोर पर सिमट गई। इस तरह अफगानिस्तान की टीम ने 82 रनों से इस मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज की। अफगानिस्तान की जीत में नबी का गेंदबाज़ी में बड़ा योगदान रहा। नबी ने 4 ओवर के कोटे में मात्र 7 रन खर्च कर चार विकेट चटकाए।

मो. नबी ने बनाया ये खास कीर्तिमान

कनाडा के खिलाफ मो. नबी ने खास रिकॉर्ड बना दिया। मोहम्मद नबी ICC वर्ल्ड कप के इतिहास में 4 विकेट हॉल लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 41 साल 49 दिन की उम्र में ये ख़ास कीर्तिमान अपने नाम किया। उनसे पहले टी-20 और वनडे विश्वकप में किसी भी खिलाड़ी ने इस उम्र में ये कारनामा नहीं किया था।

जीत के साथ अफगानिस्तान की विदाई

बता दें इस टी-20 विश्वकप में अफगानिस्तान की टीम पहले राउंड से ही बाहर हो गई। पिछले टी-20 विश्वकप में अफगानिस्तान की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। अफगानिस्तान का अफ्रीका से मुकाबला टाई हुआ था और उसके बाद मैच का परिणाम दो सुपर ओवर में निकला था। अगर उस मैच में अफगानिस्तान की टीम जीत दर्ज करती तो सुपर-8 में पहुंच सकती थी। अब अपने अंतिम ग्रुप मैच में जीत के साथ अफगानिस्तान की विदाई हुई है।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story