मोहम्मद नबी पर आईसीसी ने लगाया बड़ा जुर्माना, आचार संहिता का किया था उल्लंघन
Mohammad Nabi News: टी-20 विश्वकप को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी टीमों के खिलाड़ियों की नज़र आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट को जीतने पर टिकी हुई है।
Mohammad Nabi News: टी-20 विश्वकप को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी टीमों के खिलाड़ियों की नज़र आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट को जीतने पर टिकी हुई है। लेकिन इस बीच अफगानिस्तान टीम के लिए एक बुरी खबर है। पिछले सीजन में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली अफगानिस्तान इस बार लगातार दो मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़ी है। इसके अलावा अफगानिस्तान टीम के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी पर ICC ने बड़ा जुर्माना लगाया है।
आचार संहिता का किया था उल्लंघन
बता दें क्रिकेट के मैदान पर सभी खिलाड़ियों को आईसीसी की आचार संहिता का पालन करना जरुरी होता है। अगर कोई खिलाड़ी आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन करते पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई होती है। ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने बुधवार को अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन किया था। जिसके बाद आईसीसी ने नबी पर बड़ा जुर्माना लगाया है।
मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना
बता दें ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने आईसीसी की गाइडलाइन का पालन नहीं किया। नबी ने आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.4 का उल्लंघन किया है। इसके चलते उन पर जुर्माने के रूप में मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इस मामले में नबी के अनुशासन रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। पिछले 24 महीनों में यह उनका पहला अपराध है।
अंपायरों से लंबी बहस की
बता दें अब क्रिकेट फैंस इस बात को जानना चाहते है कि आखिर नबी ने मैदान ने किया उल्लंघन किया है। तो आपको बता दें अफगानिस्तान की पारी के 14वें ओवर में नबी ने गेंदबाज़ लुंगी एनगिडी की कलाई पर बंधे बैंड को लेकर अंपायरों से लंबी बहस की। इसी दौरान अंपायरों के निर्देशों की अवहेलना का मामला सामने आया, जिसके बाद उन पर कार्रवाई की गई।


