पंजाब की शानदार जीत, मुंबई को आठ विकेट से हराया
MI Vs PBKS Live Score: पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। काइस जेमिसन और विशाक को मौका मिला है। वहीं मुंबई की टीम में अश्विनी कुमार की एंट्री हुई है।
पंजाब की शानदार जीत, मुंबई को आठ विकेट से हराया
May 26, 2025 11:36 pm
19वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का मार अय्यर ने पंजाब को मैच जीता दिया और इसी के साथ अंकतालिका में पहले नंबर पर भी पहुंचा दिया।
पंजाब को दूसरा झटका, प्रियांश लौटे आउट
May 26, 2025 11:08 pm
15वें ओवर की पहली गेंद पर मिचेल सैंटनर ने प्रियांश को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। इसी के साथ पंजाब का दूसरा विकेट गिर गया।
प्रियांश आर्य और जोश इंग्लिस की शानदार बल्लेबाज़ी
May 26, 2025 11:08 pm
प्रियांश आर्य-इंग्लिस की जोड़ी तेजी से रन बनाकर पंजाब को मजबूत शुरुआत दी है। 8 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 1 विकेट पर 75 रन। इस समय जोश इंग्लिस 25 रन और प्रियांश आर्य 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पंजाब को पहला झटका, प्रभसिमरन सिंह आउट
May 26, 2025 11:08 pm
प्रभसिमरन सिंह आउट हो गए हैं। पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर बुमराह ने उन्हें अश्विनी कुमार के हाथों कैच कराया।
मुंबई ने पंजाब को दिया 185 रनों का लक्ष्य
May 26, 2025 11:08 pm
आईपीएल 2025 में आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 184 रन बनाए हैं। मुंबई को इस स्कोर तक पहुंचाने में सूर्यकुमार के नाबाद 57 रनों का अहम रोल रहा।
मुंबई का चौथा विकेट गिरा, विल जैक्स आउट
May 26, 2025 9:06 pm
13वें ओवर की तीसरी गेंद पर मुंबई ने अपना चौथा विकेट खो दिया है। विशाक ने विल जैक्स को यानसेन के हाथों कैच कराया।
मुंबई का तीसरा विकेट गिरा, तिलक वर्मा आउट
May 26, 2025 9:06 pm
मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिर गया है। विशाक ने तिलक वर्मा को पवेलियन भेज दिया। ये विकेट 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर गिरा।
मुंबई इंडियंस को लगा दूसरा झटका, रोहित शर्मा लौटे पवेलियन
May 26, 2025 9:06 pm
रोहित शर्मा आउट हो गए हैं। उनको हरप्रीत बराड़ ने अपना शिकार बनाया। 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित नेहाल वढेरा के हाथों लपके गए।
मुंबई इंडियंस की शानदार शुरुआत, पावरप्ले के बाद स्कोर - 52/1
May 26, 2025 9:06 pm
मुंबई इंडियंस की पारी में पावरप्ले खत्म हो गया है। इन छह ओवरों में मुंबई ने एक विकेट खोकर 52 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव इस समय क्रीज पर हैं।
मुंबई का पहला विकेट गिरा, रियान रिकेलटन आउट
May 26, 2025 8:08 pm
मुंबई का पहला विकेट गिर गया है। रियान रिकेलटन पवेलियन लौट गए हैं। छठे ओवर की पहली गेंद पर मार्को यानसेन ने उन्हें अय्यर के हाथों कैच कराया।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
May 26, 2025 8:08 pm
हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट
पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11:
May 26, 2025 8:08 pm
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बराड़, मार्को जानसन, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशाक