पंजाब की शानदार जीत, मुंबई को आठ विकेट से हराया
May 26, 2025 11:36 pm
19वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का मार अय्यर ने पंजाब को मैच जीता दिया और इसी के साथ अंकतालिका में पहले नंबर पर भी पहुंचा दिया।
MI Vs PBKS Live Score: पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। काइस जेमिसन और विशाक को मौका मिला है। वहीं मुंबई की टीम में अश्विनी कुमार की एंट्री हुई है।
May 26, 2025 11:36 pm
19वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का मार अय्यर ने पंजाब को मैच जीता दिया और इसी के साथ अंकतालिका में पहले नंबर पर भी पहुंचा दिया।
May 26, 2025 11:08 pm
15वें ओवर की पहली गेंद पर मिचेल सैंटनर ने प्रियांश को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। इसी के साथ पंजाब का दूसरा विकेट गिर गया।
May 26, 2025 11:08 pm
प्रियांश आर्य-इंग्लिस की जोड़ी तेजी से रन बनाकर पंजाब को मजबूत शुरुआत दी है। 8 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 1 विकेट पर 75 रन। इस समय जोश इंग्लिस 25 रन और प्रियांश आर्य 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।
May 26, 2025 11:08 pm
प्रभसिमरन सिंह आउट हो गए हैं। पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर बुमराह ने उन्हें अश्विनी कुमार के हाथों कैच कराया।
May 26, 2025 11:08 pm
आईपीएल 2025 में आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 184 रन बनाए हैं। मुंबई को इस स्कोर तक पहुंचाने में सूर्यकुमार के नाबाद 57 रनों का अहम रोल रहा।
May 26, 2025 9:06 pm
13वें ओवर की तीसरी गेंद पर मुंबई ने अपना चौथा विकेट खो दिया है। विशाक ने विल जैक्स को यानसेन के हाथों कैच कराया।
May 26, 2025 9:06 pm
मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिर गया है। विशाक ने तिलक वर्मा को पवेलियन भेज दिया। ये विकेट 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर गिरा।
May 26, 2025 9:06 pm
रोहित शर्मा आउट हो गए हैं। उनको हरप्रीत बराड़ ने अपना शिकार बनाया। 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित नेहाल वढेरा के हाथों लपके गए।
May 26, 2025 9:06 pm
मुंबई इंडियंस की पारी में पावरप्ले खत्म हो गया है। इन छह ओवरों में मुंबई ने एक विकेट खोकर 52 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव इस समय क्रीज पर हैं।
May 26, 2025 8:08 pm
मुंबई का पहला विकेट गिर गया है। रियान रिकेलटन पवेलियन लौट गए हैं। छठे ओवर की पहली गेंद पर मार्को यानसेन ने उन्हें अय्यर के हाथों कैच कराया।
May 26, 2025 8:08 pm
हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट
May 26, 2025 8:08 pm
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बराड़, मार्को जानसन, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशाक
.