नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

वानखेड़े में आज मुंबई की दिल्ली से बड़ी भिड़ंत, जानें पिच रिपोर्ट और जरुरी आंकड़ें

वानखेड़े स्टेडियम की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है।
01:51 PM May 21, 2025 IST | Surya Soni
वानखेड़े स्टेडियम की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है।
featuredImage featuredImage

MI vs DC Pitch Report: आईपीएल में बुधवार यानी आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बड़ी भिड़ंत होगी। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है। मुंबई और दिल्ली दोनों टीमों की नजरें प्लेऑफ में जगह हासिल करने पर बनी हुई है। प्लेऑफ के लिहाज से यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें जीतने वाली टीम को प्लेऑफ में जगह मिलने की उम्मीद ज्यादा होगी।

वानखेड़े में होगी चौकों-छक्कों की बारिश

वानखेड़े स्टेडियम की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। मुंबई के इस मैदान की पिच लाल मिट्टी से बनी है, जिससे बल्लेबाजों को मदद मिलती है। गेंद बल्ले पर बहुत अच्छे से आती है, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होती है। छोटी बाउंड्री होने के कारण भी चौके-छक्के खूब लगते हैं। ऐसे में आज एक बार फिर एक बड़े स्कोर का मुकाबला देखने को मिल सकता है।

दूसरी बल्लेबाज़ी वाली टीम को फायदा

वानखेड़े के मैदान पर आईपीएल के कुल 122 मैच खेले गए है, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 56 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि बाद में बैटिंग करने आई टीम को 66 मैच में जीत मिली। टॉस जीतने वाली टीम ने यहां 64 मैच अपने नाम किए, जबकि टॉस हारने वाल टीम ने 58 बार जीत दर्ज की। इस मैदान में पहली पारी का औसतन स्कोर 170 रन का रहा है।

आईपीएल में दोनों टीमों के खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस: सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, बेवॉन जैकब्स, रिचर्ज ग्लीसन, रॉबिन मिंज, कृष्णन श्रीजीत, हार्दिक पांड्या, नमन धीर, राज बावा, चरिथ असलंका विग्नेश पुथुर, जॉनी बेयरस्टो, मिशेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपली, लिजाद विलियम्स, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, सत्यनारायण राजू, मुजीब उर रहमान

दिल्ली कैपिटल्स- अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), जेक-फ्रेजर मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डुप्लेसिस, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विपराज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार एल, त्रिपुराण विजय, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंता चमीरा, कुलदीप यादव।

ये भी पढ़ें:

न्यूजीलैंड की जीत में चमका ये ऑलराउंडर, 5 विकेट लेकर मचाया तहलका

इब्राहिम जादरान ने जो कारनामा किया वो चैम्पियंस ट्रॉफी में आज तक कोई दूसरा बल्लेबाज़ नहीं कर पाया

Tags :
DC vs MIDC vs MI Head to HeadDC vs MI Pitch ReportDelhi Pitch ReportIpl 2025IPL 2025 Delhi MatchMumbai PitchWankhede Stadium Pitch

ट्रेंडिंग खबरें