नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

मुंबई इंडियंस या दिल्ली कैपिटल्स..? किसका पलड़ा रहेगा भारी, जानें...

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल में हमेशा एक रोमांचक मैच देखने को मिला है।
06:21 PM May 21, 2025 IST | Surya Soni
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल में हमेशा एक रोमांचक मैच देखने को मिला है।

MI vs DC Head To Head: आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मैच देखने को मिलेगा। आईपीएल 2025 में अब तक तीन टीमों ने प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। लेकिन दिल्ली और मुंबई के बीच अब प्लेऑफ की जंग देखने को मिल रही है। आज दोनों टीमों में से जो टीम इस मैच को जीत जाएगी, उसका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है। मुंबई और दिल्ली दोनों टीमों की नजरें प्लेऑफ में जगह हासिल करने पर बनी हुई है।

किसका पलड़ा रहेगा भारी

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल में हमेशा एक रोमांचक मैच देखने को मिला है। बुधवार को भी दोनों टीमों के बीच निर्णायक मुकाबला होने जा रहा है। अगर दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बार करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक IPL में 36 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से मुंबई इंडियंस ने 20 बार बाजी मारी है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 16 मुकाबलों में जीत मिली है।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए राह नहीं आसान

मुंबई इंडियंस की टीम अपने होम ग्राउंड पर काफी मजबूती के साथ नज़र आती है। ऐसे में प्लेऑफ में जाने के लिए दिल्ली कैपिटल्स के लिए हालात काफी मुश्किल हैं। प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा रखने के लिए उन्हें न सिर्फ आज का मैच जीतना होगा, बल्कि अपने आखिरी लीग स्टेज मुकाबल में पंजाब किंग्स के खिलाफ भी जीत दर्ज करनी होगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

मुंबई: रोहित शर्मा, रयान रिकलेटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.

दिल्ली: फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, दुष्मंथा चमीरा.

ये भी पढ़ें:

न्यूजीलैंड की जीत में चमका ये ऑलराउंडर, 5 विकेट लेकर मचाया तहलका

इब्राहिम जादरान ने जो कारनामा किया वो चैम्पियंस ट्रॉफी में आज तक कोई दूसरा बल्लेबाज़ नहीं कर पाया

Tags :
Delhi Capitalsindian premier leagueiplIpl 2025Mumbai IndiansMumbai vs DelhiWankhede Stadium

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article