दिग्गज फुटबॉलर का एक्स अकाउंट हुआ हैक, कई खिलाड़ियों को लेकर विवादित पोस्ट

Surya Soni
Published on: 29 Aug 2024 4:59 PM IST
दिग्गज फुटबॉलर का एक्स अकाउंट हुआ हैक, कई खिलाड़ियों को लेकर विवादित पोस्ट
X
Kylian Mbappe X hacked: सोशल मीडिया के ज़माने में हर किसी ने अपने अकाउंट बना रखे हैं। जहां उनके रिश्तेदार, दोस्त आपस में जुड़े रहते हैं। दिग्गज हस्तियां भी इन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपने अकाउंट बनाते हैं। लेकिन साइबर क्राइम के चलते उनको कई बार बड़ा झटका भी लगता हैं। उनकी निजी तस्वीरें वायरल होने का खतरा बना रहता है। अब ऐसा ही कुछ फ्रांस के मशहूर फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappe X hacked) के साथ हो गया है। किलियन एम्बाप्पे का एक्स अकाउंट हैक हो गया है। उनके अकाउंट से हैकर ने कई विवादित पोस्ट भी किए।
विवादित पोस्ट से पता चला:
फुटबॉल की दुनिया में आज के समय फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे का नाम प्रमुख है। इस खिलाड़ी के दुनियाभर में मिलियन फॉलोवर हैं। लेकिन इसके बावजूद उनका भी अकाउंट सुरक्षित नहीं हैं। गुरुवार को किलियन एम्बाप्पे का एक्स अकाउंट हक हो गया। किलियन एम्बाप्पे इसकी जानकारी तब लगी जब उनके अकाउंट से विवादित पोस्ट किए जाने लगे। हालांकि, कुछ ही देर में इन सभी पोस्ट को डिलीट करके अकाउंट को रिस्टोर कर लिया गया है।
रोनाल्डो और मेसी को लेकर भी किया पोस्ट:
किलियन एम्बाप्पे का एक्स अकाउंट हैक होने के बाद कई तरह के भड़काऊ पोस्ट हुए। हैकर ने उनके अकाउंट से मैनचेस्टर यूनाइटेड, मैनचेस्टर सिटी और टोटेनहम हॉटस्पर जैसी प्रमुख लीग टीमों को निशाना बनाया। इसके अलावा उनके अकाउंट से एक पोस्ट रोनाल्डो और मेसी को लेकर भी किया गया। इस पोस्ट ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के बारे में कौन ज्यादा सर्वश्रेष्ठ हैं, इसका जिक्र किया गया। प्रीमियर लीग क्लबों के बारे में भी पोस्ट किया गया, जिसे बाद में हटा दिया गया। ये भी पढ़ें: Team India Bowling Coach: जानिए कौन हैं मोर्नी मोर्कल..? जिन्हें मिली टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी
Surya Soni

Surya Soni

Next Story