नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

MI vs DC: बारिश बिगाड़ेगी आज का खेल..? मैच रद्द हुआ तो किस टीम को होगा फायदा..?

अगर यह मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो मुंबई इंडियंस की टीम को इससे काफी फायदा मिल जाएगा।
03:04 PM May 21, 2025 IST | Surya Soni
अगर यह मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो मुंबई इंडियंस की टीम को इससे काफी फायदा मिल जाएगा।

MI vs DC IPL 2025: आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहम मैच खेला जाने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को जीतने के बाद मुंबई प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना को और अधिक मजबूत कर लेगी। मुंबई की टीम फिलहाल अंक तालिका पर चौथे स्थान पर 14 अंक के साथ है, जबकि दिल्ली की टीम 13 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।

बारिश बिगाड़ेगी आज दिल्ली का खेल..?

बता दें आईपीएल के इस निर्णायक माने जा रहे मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है। मुंबई और दिल्ली के मैच पर मौसम की मार पड़ सकती है. इस मैच पर बारिश का साया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मैच में शाम के समय 90% बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान है।

मैच रद्द हुआ तो क्या होगा..?

मुंबई और दिल्ली के बीच अगर यह मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो मुंबई इंडियंस की टीम को इससे काफी फायदा मिल जाएगा। मुंबई पहले ही अंक तालिका में दिल्ली से एक अंक आगे है। अगर दिल्ली के खिलाफ उनका मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। ऐसी स्थिति में मुंबई के अंक 15 हो जाएंगे। जबकि दिल्ली के अंक 14 हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें:

न्यूजीलैंड की जीत में चमका ये ऑलराउंडर, 5 विकेट लेकर मचाया तहलका

इब्राहिम जादरान ने जो कारनामा किया वो चैम्पियंस ट्रॉफी में आज तक कोई दूसरा बल्लेबाज़ नहीं कर पाया

Tags :
Delhi Capital Playoffs Qualification ScenarioDelhi CapitalsIpl 2025IPL 2025 Playoffs ScenarioMumbai IndiansMumbai Indians Playoffs Qualification Scenariowankhede

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article