आईपीएल में पहला डबल हेडर आज, पहले मुकाबले में मुंबई की दिल्ली से होगी भिड़ंत

IPL 2026 DC vs MI: आईपीएल 2026 के सीजन का पहला डबल हेडर आज होने जा रहा हैं। आईपीएल के इस सीजन में अब तक सात मुकाबले खेले जा चुके हैं। आज दो मुकाबले होंगे, इसमें पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स

Surya Soni
Published on: 4 April 2026 12:19 PM IST
IPL 2026 DC vs MI
X

IPL 2026 DC vs MI: आईपीएल 2026 के सीजन का पहला डबल हेडर आज होने जा रहा हैं। आईपीएल के इस सीजन में अब तक सात मुकाबले खेले जा चुके हैं। आज दो मुकाबले होंगे, इसमें पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से होगी। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना है। इस मैच से पहले खेले गए पहले मैच में दोनों टीमों ने जीत हासिल की। चलिए जानते हैं इस मैच से जुड़ी ख़ास जानकारियां...

मुंबई की दिल्ली से होगी भिड़ंत

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज दोपहर को एक जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा। आईपीएल की सबसे मजबूत टीम मुंबई इंडियंस का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा। दिल्ली की टीम अपने होम ग्राउंड पर मुंबई को टककर दे सकती हैं। लेकिन दूसरी तरफ मुंबई की टीम के पास मजबूत बैटिंग लाइनअप के साथ आक्रामक तेज गेंदबाज़ी आक्रमण भी मौजूद हैं। बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे धाकड़ गेंदबाज़ों के सामने दिल्ली के बल्लेबाज़ों की परीक्षा होगी।

दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस के सामने दिल्ली की टीम काफी कमजोर नज़र आ रही हैं। अगर बात करें दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड की तो भी मुंबई का पलड़ा काफी भारी हैं। आईपीएल में दिल्ली और मुंबई के बीच अब तक कुल 37 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें मुंबई को 21 मैचों में जीत हासिल की है। जबकि दिल्ली को 16 मैचों में जीत मिली है। ऐसे में इन आंकड़ों को देखकर कहा जा सकता हैं कि मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.

मुंबई इंडियंस: रयान रिकलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, एएम गजनफर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडे, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

Surya Soni

Surya Soni

Next Story