IPL 2026: सनराइजर्स की शानदार जीत, केकेआर की लगातार दूसरी हार
IPL 2026 KKR vs SRH: आईपीएल के छठे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। दूसरी तरफ केकेआर की टीम को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
IPL 2026 KKR vs SRH: आईपीएल के छठे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। दूसरी तरफ केकेआर की टीम को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल में गुरुवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में घरेलू टीम केकेआर को करारी हार झेलनी पड़ी। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी जीत का खाता खोल लिया है। पहले पांच मैचों में दूसरी बल्लेबाज़ी वाली टीम को जीत मिली थी, लेकिन इस मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर को हार का सामना करना पड़ा है।
SRH के बल्लेबाज़ों का आया तूफ़ान
इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज़ों ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए केकेआर के गेंदबाज़ों की जमकर धनाई की। सनराइजर्स ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 8 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए। हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने टीम को तूफानी शुरुआत दी। अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों पर 48 रन बनाए जबकि ट्रेविस हेड ने 21 गेंदों पर 46 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। अंतिम ओवर्स में नितीश रेड्डी ने तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए टीम के स्कोर को 225 रनों तक पहुंचा दिया।
धमाकेदार शुरुआत के बाद हारी केकेआर
इस मुकाबले में केकेआर के सामने जीत के लिए 227 रनों का बड़ा टारगेट था, लेकिन केकेआर की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। फिन एलेन ने पहले ही ओवर में 25 रन ठोक दिए। हालांकि अगले ओवर में वो आउट हो गए। नियमित अंतराल में विकेट गिरने से केकेआर की टीम दबाव में आ गई। केकेआर के लिए इस मुकाबले में आंगकृष रघुवंशी ने 52 रन बनाए, लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। आखिर में केकेआर की टीम 161 रनों पर ढेर हो गई और इस तरह उनकी टीम को 65 रनों से हार मिली।
केकेआर की लगातार दूसरी हार
इस सीजन की शुरुआत से पहले ही केकेआर की टीम की टीम के प्रमुख गेंदबाज़ चोटिल हो गए। जिसके चलते उनको पूरे आईपीएल सीजन से बाहर होना पड़ा। हर्षित राणा और आकाशदीप के बाहर होने से टीम की गेंदबाज़ी काफी कमजोर नज़र आ रही है। उसका नतीजा है कि कोलकाता की टीम इस सीजन के शुरूआती दो मैचों में हार का सामना कर चुकी है।


