IPL में आज दिखेगा वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ान, राजस्थान रॉयल्स की चेन्नई सुपरकिंग्स से भिड़ंत

IPL 2026 RR vs CSK: आईपीएल 2026 के पहले दो मैचों में दूसरी बैटिंग वाली टीम ने जीत दर्ज की है। दोनों ही मैचों में 200 पार के टारगेट को आसानी से चेज होता देखा गया है।

Surya Soni
Published on: 30 March 2026 11:23 AM IST
IPL 2026 RR vs CSK
X

IPL 2026 RR vs CSK: आईपीएल 2026 के पहले दो मैचों में दूसरी बैटिंग वाली टीम ने जीत दर्ज की है। दोनों ही मैचों में 200 पार के टारगेट को आसानी से चेज होता देखा गया है। ऐसे में सोमवार को एक बार फिर एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होने जा रहा है। बता दें आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच टक्कर होगी। यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के सेकेंड होम ग्राउंड गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

IPL में आज दिखेगा वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ान

आईपीएल के पहले मैच में विराट कोहली और ईशान किशन की धमाकेदार पारी देखने को मिली। जबकि दूसरे मैच में रोहित शर्मा के छक्कों से मैदान में मौजूद दर्शकों का पूरा पैसा वसूल हो गया। अब सोमवार यानी आज आईपीएल में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ान देखने को मिल सकता है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की ओपनिंग वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल करेंगे। इन दोनों में से किसी एक का बल्ला चल निकला तो फिर चेन्नई के लिए मुसीबत हो जाएगी।

चेन्नई को संजू सैमसन से उम्मीद

इस मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग की बल्लेबाज़ी की बागड़ोर संजू सैमसन संभालते नज़र आएंगे। संजू सैमसन अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के लिए मशहूर है। हालांकि इस मैच में धोनी खेलते नज़र नहीं आएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़(Ruturaj Gaikwad) के हाथों में होगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, जेमी ओवर्टन, नूर अहमद, राहुल चाहर, खलील अहमद, मैट हेनरी।

राजस्थान: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, दासुन शनाका, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, रवि बिश्नोई।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story