RR vs CSK Highlights: आईपीएल में राजस्थान का जीत से आगाज, चेन्नई को पहले ही मैच में मिली हार

RR vs CSK: आईपीएल 2026 के लगातार तीसरे मैच में दूसरी बल्लेबाज़ी वाली टीम ने एकतरफा जीत हासिल की। सोमवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग से हुआ।

Surya Soni
Published on: 31 March 2026 9:46 AM IST
IPL 2026 RR vs CSK Highlights
X

RR vs CSK: आईपीएल 2026 के लगातार तीसरे मैच में दूसरी बल्लेबाज़ी वाली टीम ने एकतरफा जीत हासिल की। सोमवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग से हुआ। गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराया। इस जीत के साथ आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का शानदार आगाज हुआ है।

चेन्नई सुपर किंग्स की ख़राब बल्लेबाज़ी

आईपीएल के इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज़ों का फ्लॉप शो देखने को मिला। राजस्थान रॉयल्स की टीम के गेंदबाज़ों ने अपने सेकंड होम ग्राउंड पर चेन्नई के बल्लेबाज़ों के खिलाफ जमकर कहर बरपाया। चेन्नई सुपर किंग्स की ख़राब बल्लेबाज़ी का नतीजा रहा कि पूरी टीम 19.4 ओवर में 10 विकेट पर 127 रन बना पाई। चेन्नई की तरफ से एकमात्र जेमी ओवर्टन ने 36 गेंदों पर 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 43 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।

सूर्यवंशी और जायसवाल का आया तूफ़ान

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के सामने सिर्फ 128 रनों का टारगेट था। राजस्थान की तरफ से ओपनिंग जोड़ी के रूप में उतरे सूर्यवंशी और जायसवाल ने तूफानी अंदाज़ा में बल्लेबाज़ी करते हुए पहले छह ओवर में टीम की जीत पक्की कर दी। वैभव सूर्यवंशी (52) और यशस्वी जायसवाल (38*) की धमाकेदार पारी की बदौलत राजस्थान ने लक्ष्य को 12.1 ओवर में हासिल कर लिया। वैभव ने 17 गेंदों पर 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली।

देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद

राजस्थान: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा

Surya Soni

Surya Soni

Next Story