आरसीबी और सनराइजर्स के बीच पहला मुकाबला आज, जानें दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

RCB vs SRH: क्रिकेट फैंस को जिस घड़ी का बेसब्री से इंतज़ार था वो कुछ ही घंटों बाद पूरी होने जा रही है। क्रिकेट की दुनिया में सबसे बड़ी लीग यानी आईपीएल के इस सीजन की आज से शुरुआत होने जा रही है।

Surya Soni
Published on: 28 March 2026 10:58 AM IST
IPL 2026 RCB vs SRH
X

RCB vs SRH: क्रिकेट फैंस को जिस घड़ी का बेसब्री से इंतज़ार था वो कुछ ही घंटों बाद पूरी होने जा रही है। क्रिकेट की दुनिया में सबसे बड़ी लीग यानी आईपीएल के इस सीजन की आज से शुरुआत होने जा रही है। आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत होगी। डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने होम ग्राउंड पर एक बार फिर बड़ा तहलका मचाने के लिए तैयार है।

टीमों टीमों में मौजूद हैं कई धाकड़ खिलाड़ी

आईपीएल में खिताब जीतने की दो सबसे प्रबल दावेदार टीमों के बीच यह मुकाबला होने जा रहा हैं। एक तरफ डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम हैं तो दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम.. इन दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक धाकड़ खिलाड़ी शामिल हैं। ऐसे में आज आईपीएल की दो सबसे मजबूत टीमों के बीच इस सीजन के पहले मैच में जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा।

ओपनिंग जोड़ी पर SRH का दारोमदार

आईपीएल में सबसे खतरनाक ओपनर जोड़ी में अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के नाम शामिल है। अगर इन दोनों में से एक का भी बल्ला चला तो फिर पहली गेंद से धूम धड़ाका देखने को मिलेगा। इन दोनों के बाद टीम के कप्तान कप्तान ईशान किशन जबरदस्त फॉर्म नज़र आ रहे है। ऐसे में बल्लेबाज़ी के लिहाज से सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी नज़र आ रहा है, जबकि गेंदबाज़ी के लिहाज से आरसीबी की टीम का पाला मजबूत है।

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आरसीबी और सनराइजर्स के बीच जब भी आईपीएल में मुकाबला हुआ है तो एक जोरदार टक्कर देखने को मिली है। अगर बात करें दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की तो आरसीबी और सनराइजर्स के बीच अब तक 25 मुकाबले खेले गए। इसमें से 13 मैच हैदराबाद ने जीते, जबकि 11 मैचों में आरसीबी को जीत मिली। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला टाई भी रहा है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों का 8 बार सामना हुआ। इसमें 5 बार RCB और 3 बार SRH को जीत मिली।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story