PBKS vs GT: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस मुकाबला आज, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 के पहले तीन मैच में काफी रोमांच देखने को मिला हैं। आईपीएल के 19वें सीजन के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा।

Surya Soni
Published on: 31 March 2026 3:26 PM IST
IPL 2026 Punjab Kings
X

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 के पहले तीन मैच में काफी रोमांच देखने को मिला हैं। आईपीएल के 19वें सीजन के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर के पास हैं, जबकि गुजरात टाइटंस के लिए ये जिम्मा शुभमन गिल के पास रहेगा।

पिछले आईपीएल में फाइनल तक पहुंची थी पंजाब

बता दें आरसीबी ने अपने होम ग्राउंड पर पहला मुकाबला जीत लिया हैं। जबकि दूसरी तरफ अब पंजाब की टीम जो पिछली बार आईपीएल के फाइनल तक पहुंची थी वो आज पहले मुकाबले में गुजरात से भिड़ेगी। पंजाब की तरफ से इस मैच में सलामी जोड़ी के रूप में प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह पारी का आगाज करेंगे। इसके अलावा पंजाब में श्रेयस अय्यर के अलावा नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस अजमतुल्लाह ओमरजई जैसे धाकड़ बल्लेबाज़ मौजूद हैं।

गुजरात की टीम भी काफी मजबूत

पंजाब के होम ग्राउंड पर आज गुजरात के सामने जीत बड़ी चुनौती रहेगी। गुजरात के लिए ओपनर के रूप में कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन बल्लेबाज़ी करते नज़र आएंगे। जबकि मिडिल ऑर्डर मेंजोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर और राहुल तेवतिया जैसे खिलाड़ी हैं जो एक ओवर में मैच का रुख बदल सकते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

गुजरात: साई सुदर्शन, शुभमन गिल, कुमार कुशाग्र, जोस बटलर, अनुज रावत, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा।

पंजाब: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, नेहल वढेरा, श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यान्सेन, कूपर कॉनोली, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, अजमतुल्लाह ओमरजई।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story