MI vs KKR: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबला आज, जानें दोनों टीमों की संभावित 11

MI vs KKR IPL 2026: आईपीएल में रविवार को एक और जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।

Surya Soni
Published on: 29 March 2026 12:17 PM IST
MI vs KKR: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबला आज, जानें दोनों टीमों की संभावित 11
X

MI vs KKR IPL 2026: आईपीएल में रविवार को एक और जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। इस मैच को लेकर क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। आईपीएल में इस बार हार्दिक पंड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की टीम छठी बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। दूसरी तरफ अंजिक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर की टीम अपने खिलाड़ियों की चोट से परेशान नज़र आ रही हैं।

काफी मजबूत हैं मुंबई की बल्लेबाज़ी

आईपीएल के इस सीजन में सबसे मजबूत बैटिंग लाइनअप मुंबई इंडियंस के पास ही हैं। मुंबई की तरफ से ओपनर जोड़ी के रूप में रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन या फिर क्विंटन डी कॉक में से कोई एक नज़र आ सकता हैं। इनके बाद बल्लेबाज़ी क्रम में तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शेरफेन रदरफोर्ड जैसे धाकड़ बल्लेबाज़ मौजूद हैं। मुंबई की गेंदबाज़ी भी काफी मजबूत हैं, उनकी यूनिट में दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह और अल्लाह गजनफर जैसे गेंदबाज़ मौजूद हैं।

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

बता दें जब भी इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल में मुकाबला होता हैं तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी नज़र आता हैं। इस बार आईपीएल में केकेआर की टीम खिलाड़ियों की चोट से परेशान हैं। अगर बात करें इन दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की तो मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 35 बार आमने-सामने हुए हैं, इसमें मुंबई की टीम 24 मैचों में और केकेआर की टीम ने 11 मैचों में जीत दर्ज की हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक/रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, अल्लाह गजनफर

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, रचिन रवींद्र, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी

Surya Soni

Surya Soni

Next Story