PBKS vs GT Live Score: पंजाब की शानदार गेंदबाज़ी, गुजरात को 162 रनों पर रोका

PBKS vs GT Live Score: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं।

Surya Soni
Published on: 31 March 2026 9:33 PM IST
PBKS vs GT Live Score
X

PBKS vs GT Live Score: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। इस मैच में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने गुजरात के खिलाफ टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब की शानदार गेंदबाज़ी करते हुए गुजरात को 162 रनों तक ही रोक दिया।

संघर्ष करती नज़र आई गुजरात की टीम

इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी गुजरात की टीम संघर्ष करती नज़र आई। इस मैच में साईं सुदर्शन का बल्ला नहीं चला, वो सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन उसके बाद कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने शानदार बल्लेबाज़ी की। शुभमन गिल ने गुजरात के लिए इस मैच में सर्वाधिक 39 रन बनाए, जबकि जोस बटलर 38 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद गुजरात के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। गुजरात का मिडिल ऑर्डर इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाया।

पंजाब की शानदार गेंदबाज़ी

इस मैच में पंजाब किंग्स के गेंदबाज़ों ने अंतिम पांच ओवर में जबरदस्त वापसी करते हुए गुजरात को 162 रनों तक सिमित कर दिया। एक समय गुजरात की टीम इस मैच में 190 रनों के स्कोर के पार जाती नज़र आ रही थी, लेकिन पंजाब के गेंदबाज़ों ने करिश्माई गेंदबाज़ी करते हुए 162 रन ही बनाने दिए। विजयकुमार वयशक ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए तीन सफलता हासिल की। जबकि युजवेंद्र चहल ने दो विकेट चटकाए।

देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसा रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विशाक विजयकुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

Surya Soni

Surya Soni

Next Story