आईपीएल में दमखम दिखाएगा ज़िम्बाव्बे का ये खतरनाक गेंदबाज़, केकेआर की टीम में हुआ शामिल

Blessing Muzarabani IPL 2026: आईपीएल की शुरुआत इसी महीने के आखिर में होने जा रही हैं। लेकिन इससे पहले केकेआर की टीम में एक बड़ा बदलाव किया गया।

Surya Soni
Published on: 14 March 2026 6:25 PM IST
Blessing Muzarabani IPL 2026
X

Blessing Muzarabani IPL 2026: आईपीएल की शुरुआत इसी महीने के आखिर में होने जा रही हैं। लेकिन इससे पहले केकेआर की टीम में एक बड़ा बदलाव किया गया। कुछ समय पहले बांग्लादेश क्रिकेट से विवाद के चलते मुस्ताफ़िज़ुर को आईपीएल से बाहर कर दिया गया था, उनकी जगह अब केकेआर ने ज़िम्बाब्वे के तेज गेंदबाज़ ब्लेसिंग मुज़ारबानी को अपनी टीम में शामिल किया है। हालांकि ब्लेसिंग मुज़ारबानी का चयन इससे पहले पाकिस्तान सुपर लीग के लिए हुआ था।

PSL को बीच में छोड़ IPL खेलेंगे ब्लेसिंग मुज़ारबानी

ज़िम्बाब्वे के तेज गेंदबाज़ ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका दिया हैं। आईपीएल में चुने जाने से पहले उनका PSL में चयन हुआ था। लेकिन जब उनको दुनिया की सबसे क्रिकेट लीग में खेलने का मौका मिला हैं तो ब्लेसिंग मुज़ारबानी पाकिस्तान सुपर लीग को छोड़ने का एलान कर दिया। बताया जा रहा हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब ब्लेसिंग मुजरबानी के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की तैयारी कर रहा है।

टी-20 में चमके थे ब्लेसिंग मुज़ारबानी

ब्लेसिंग मुज़ारबानी पिछले काफी समय से ज़िम्बाव्बे के लिए खेल रहे हैं। वो काफी खतरनाक तेज गेंदबाज़ों की लिस्ट में शामिल हैं। 6 फुट 8 इंच लंबे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ मुज़ारबानी ने इस बार टी-20 विश्वकप में बड़ा धमाल मचाया था। उनकी गेंदबाज़ी के कारण ज़िम्बाव्बे की टीम ने टी-20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों को हराकर बड़ा उलटफेर भी किया था। अब ब्लेसिंग मुज़ारबानी आईपीएल में अपनी चमक बिखेरते नज़र आएंगे।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story