KKR vs SRH: कोलकाता बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला आज, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
IPL 2026 KKR vs SRH: आईपीएल के 19वें सीजन का छठा मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच में खेला जाएगा।
IPL 2026 KKR vs SRH: आईपीएल के 19वें सीजन का छठा मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल के इस सीजन में पहले पांच मैचों में पहली बल्लेबाज़ी करने वाली टीम को टीम हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अपने पहले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा।
केकेआर की टीम का पलड़ा भारी
आईपीएल में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जब भी कोई मुकाबला होता है तो एक जोरदार भिड़ंत देखने को मिलती है। अगर दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें कोलकाता ने 20 मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सिर्फ 10 मैच में जीत मिली है।
ओपनिंग जोड़ी पर SRH का दारोमदार
आईपीएल में सबसे खतरनाक ओपनर जोड़ी में अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के नाम शामिल है। अगर इन दोनों में से एक का भी बल्ला चला तो फिर पहली गेंद से धूम धड़ाका देखने को मिलेगा। इन दोनों के बाद टीम के कप्तान कप्तान ईशान किशन जबरदस्त फॉर्म नज़र आ रहे है। ऐसे में बल्लेबाज़ी के लिहाज से सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी नज़र आ रहा है, जबकि गेंदबाज़ी के लिहाज से केकेआर की टीम का पाला कमजोर नज़र आ रहा है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान) , फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा और ब्लेसिंग मुजारबानी
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और ईशान मलिंगा.


