आईपीएल 2026 से पहले केकेआर का बड़ा दांव, इस धाकड़ बल्लेबाज़ को बनाया उपकप्तान
IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 2026 के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। अपने खिलाड़ियों की चोट से परेशान केकेआर की टीम ने आईपीएल 2026 के लिए उपकप्तान के नाम का एलान कर दिया है।
IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 2026 के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। अपने खिलाड़ियों की चोट से परेशान केकेआर की टीम ने आईपीएल 2026 के लिए उपकप्तान के नाम का एलान कर दिया है। बया दें टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ रिंकू सिंह को ये बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी।
साल 2018 में केकेआर से जुड़े थे रिंकू
बता दें टीम इंडिया में बेस्ट फिनिशर के रूप में अपनी पहचान बना चुके रिंकू सिंह को केकेआर ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। साल 2018 में रिंकू सिंह केकेआर से जुड़े थे, उसके बाद उनका क्रिकेट करियर परवान पर चढ़ गया। एक मैच के आखिरी ओवर में पांच छक्के जड़कर उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई थी। उसके बाद से उनकी क्रिकेट जगत में खूब चर्चा होने लग गई। इसके बाद रिंकू सिंह की तरफ भी बीसीसीआई का ध्यान खिंचा था।
अजिंक्य रहाणे रहेंगे टीम के कप्तान
केकेआर की टीम भले ही अपने प्रमुख खिलाड़ियों की चोट से परेशान नज़र आ रही है, लेकिन दूसरी तरफ टीम अपनी तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। इस बार आईपीएल में टीम की कमान अजिंक्य रहाणे संभालते नज़र आएंगे। अजिंक्य रहाणे का साथ उपकप्तान के रूप में अब रिंकू सिंह संभालेंगे। आईपीएल 2026 में कोलकाता एक बार फिर खिताब की दावेदारी पेश करेगी और ऐसे में रिंकू सिंह की नई भूमिका टीम के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है।
गेंदबाज़ों की चोट से परेशान केकेआर
बता दें केकेआर की टीम आईपीएल के इस सीजन से पहले अपने गेंदबाज़ों की चोट से परेशान नज़र आ रही है। आकाश दीप के बाहर होने से पहले ही केकेआर की टीम परेशानी में नज़र आ रही हैं। केकेआर के प्रमुख तेज गेंदबाज़ हर्षित राणा चोट के कारण पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए। जबकि एक और प्रमुख तेज गेंदबाज़ मथीशा पथिराना शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेलेंगे।


