IPL 2026 Auction: कैमरून ग्रीन पर हुई धनवर्षा, KKR ने 25.2 करोड़ में खरीदा

Surya Soni
Published on: 16 Dec 2025 6:00 PM IST
IPL 2026 Auction: कैमरून ग्रीन पर हुई धनवर्षा, KKR ने 25.2 करोड़ में खरीदा
X
IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है। आईपीएल नीलामी के दौरान एक खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही थी वो कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन थे। आईपीएल के इस मिनी ऑक्शन से पहले सबकी नजर कैमरून ग्रीन पर थी।

कैमरन ग्रीन को कोलकाता ने ख़रीदा

बता दें आईपीएल के ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस वाले कैमरन ग्रीन इस बार सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। कैमरन ग्रीन को आईपीएल 2026 ऑक्शन में केकेआर ने 25.20 करोड़ रुपये में ख़रीदा। कैमरन ग्रीन को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस, केकेआर और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच जोरदार बिडिंग वॉर देखने को मिली। लेकिन अंत में केकेआर ने उन्हें ऑक्शन में खरीदा।

तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने

इस बार भी कई खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई। जबकि कई अंडररेटेड प्लेयर्स को भी बड़ी रकम खर्च कर खरीदा गया है। जबकि कैमरन ग्रीन इस बार के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। आईपीएल 2026 में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ में कोलकाता नाईट राइडर्स ने ख़रीदा हैं। वे आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने, लेकिन कमाई 18 करोड़ से ज्यादा नहीं होगी। ऋषभ पंत अब भी सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

वेंकटेश अय्यर को आरसीबी ने खरीदा

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के दूसरे सेट में 2 करोड़ रुपये बेस प्राइस के वेंकटेश अय्यर को भी बड़ी राशि खर्च कर आरसीबी ने अपनी टीम में जोड़ा। बता दें वेंकटेश अय्यर को आरसीबी ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा। उन्हें खरीदने के लिए ऑक्शन में केकेआर और आरसीबी के बीच बिडिंग वॉर देखने को मिली। बता दें मिनी ऑक्शन में वेंकटेश अय्यर को भारी घाटे का सामना करना पड़ा। पिछली बार अय्यर को 23.75 करोड़ में ख़रीदा गया था।
ये भी पढ़ें:
सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ विराट ने रचा इतिहास, इस मामले में बने नंबर-1 जो रूट ने एशेज में जड़ा शतक, ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली सेंचुरी
Surya Soni

Surya Soni

Next Story