• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

मुंबई इंडियंस ने किया बड़ा बदलाव, विल जैक्स की जगह जॉनी बेयरस्टो को किया शामिल

आईपीएल में बेयरस्टो पहले भी कई बड़ी पारियां खेल चुके हैं। फिलहाल वो चोट के कारण इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं।
featured-img

IPL 2025: आईपीएल के इस सीजन के लिए तीन टीमों ने अपनी प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। चौथे स्थान के लिए अब मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला होगा उसमें जीतने वाली टीम को प्लेऑफ में जगह मिलनी तय मानी जा रही है। इस मैच से पहले ही मुंबई इंडियंस ने शेष मैचों के लिए अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है। मुंबई इंडियंस ने विल जैक्स की जगह स्टार इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को टीम में शामिल किया है।

बेयरस्टो को आईपीएल का बड़ा अनुभव

बेयरस्टो ने 2019 से 2024 के बीच 50 IPL मैचों में 2 शतकों की मदद से 1,589 रन बनाए हैं। उनके टीम में आने से MI के बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिलने की संभावना है। इंग्लैंड के लिए काफी समय तक खेल चुके जॉनी बेयरस्टो की गिनती धाकड़ बल्लेबाज़ों में होती हैं। विल जैक्स प्लेऑफ मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे और उनकी जगह जॉनी बेयरस्टो को टीम में शामिल किया गया है।

चौथे स्थान पर काबिज मुंबई इंडियंस की टीम

इस सीजन में शुरूआती मैचों में मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने धमाकेदार वापसी की है। आईपीएल 2025 की अंक तालिका में चौथे नंबर पर काबिज मुंबई इंडियंस ने अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें 7 जीत के साथ उसके पास 14 अंक है। अभी मुंबई इंडियंस को दो मैच खेलने हैं अगर दोनों मैच मुंबई जीतती है तो वह दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के प्लेऑफ के सपने को तोड़ सकती है।

बेयरस्टो का आईपीएल करियर

आईपीएल में बेयरस्टो पहले भी कई बड़ी पारियां खेल चुके हैं। फिलहाल वो चोट के कारण इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। बेयरस्टो ने आईपीएल के 5 सीजन में अब तक कुल 50 मैच खेले हैं। इससे उन्होंने 50 पारियों में 34.54 के औसत और 144.45 के स्ट्राइक रेट से 1589 रन बनाए हैं। इस लीग में उन्होंने दो शतक भी लगाए हैं।

ये भी पढ़ें:

न्यूजीलैंड की जीत में चमका ये ऑलराउंडर, 5 विकेट लेकर मचाया तहलका

इब्राहिम जादरान ने जो कारनामा किया वो चैम्पियंस ट्रॉफी में आज तक कोई दूसरा बल्लेबाज़ नहीं कर पाया

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज