नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

पिछले 4 साल से अनसोल्ड खिलाड़ी की हुई आईपीएल में एंट्री, मुंबई इंडियंस ने खेला बड़ा दांव

बता दें अफ़ग़ानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान चोट के कारण काफी समय से टीम से बाहर थे।
06:43 PM Feb 17, 2025 IST | Surya Soni

IPL 2025: आईपीएल के अगले सीजन से पहले तमाम तैयारी शुरू हो चुकी है। आईपीएल के मेगा ऑक्शन के बाद आईपीएल 2025 (IPL 2025) का पूरा कार्यक्रम रविवार को जारी कर दिया गया। आईपीएल के अगले सीजन से पहले कई टीमें अपने खिलाड़ियों की चोट को लेकर काफी परेशान नज़र आ रही है। इसमें मुंबई इंडिया की टीम का नाम भी शामिल है। मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह तो चोट के कारण चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले ही हट गए थे। अब एक और बड़ा खिलाड़ी चोटिल हो गया।

अल्लाह गजनफर पूरे सीजन से हुए बाहर

आईपीएल 2025 सीजन शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका लगा है। अफगानिस्तान के स्पिनर अल्लाह गजनफर चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने अल्लाह गजनफर को 4.80 करोड़ रुपए में खरीदा था। लेकिन अब चोट के कारण मुंबई इंडियंस के लिए अल्लाह गजनफर का पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।

अनसोल्ड खिलाड़ी की हुई आईपीएल में एंट्री

मुंबई इंडिया ने गजनफर की जगह अफगानिस्तान के ऑफ स्पिनर मुजीब-उर-रहमान को अपनी टीम में शामिल किया है। मुंबई इंडियंस ने प्रेस रिलीज जारी कर अल्लाह गजनफर के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है। बता दें मुजीब पिछले चार साल से आईपीएल में अनसोल्ड खिलाड़ी रहे हैं। हाल ही में उन्होंने चोट से उभरकर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी वापसी की हैं।

साउथ अफ्रीकी लीग में चमके थे मुजीब

बता दें अफ़ग़ानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान चोट के कारण काफी समय से टीम से बाहर थे। हाल ही में उन्होंने साउथ अफ्रीकी लीग के जरिये क्रिकेट में फिर से वापसी की। साउथ अफ्रीकी लीग SA20 खेलकर आ रहे हैं। मुजीब ने पार्ल रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 12 मैचों में 14 विकेट लिए। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच पिछले साल खेला था।

ये भी पढ़ें :

Tags :
Allah GhazanfarAllah Ghazanfar ReplacementCricket newsipl 2025Mujeeb ur RahmanMumbai Indianssports

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article