अफ्रीका के दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का एलान, देखें टी-20 सीरीज का पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड...

INDW vs SAW T20 Series: आईपीएल के रोमांच के शुरू होने में अब सर चार दिन बाकी रह गए हैं। लेकिन इससे पहले बीसीसीआई इंटरनेशनल क्रिकेट को लेकर भी अपनी तैयारी में जुटा हैं।

Surya Soni
Published on: 24 March 2026 11:33 AM IST
INDW vs SAW T20 Series
X

INDW vs SAW T20 Series: आईपीएल के रोमांच के शुरू होने में अब चार दिन बाकी रह गए हैं। लेकिन इससे पहले बीसीसीआई इंटरनेशनल क्रिकेट को लेकर भी अपनी तैयारी में जुटा हैं। बता दें भारतीय महिला टीम को अप्रैल में साउथ अफ्रीका का दौरा करना हैं, जहां पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेली जानी हैं। इस सीरीज को लेकर मंगलवार को बीसीसीआई ने भारतीय महिला टीम का एलान कर दिया। टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर ही संभाल रही हैं।

टी20 टीम में नए चहेरों को मिली जगह

भारतीय महिला टीम अगले महीने अफ्रीका की धरती पर पांच मैचों की टी-20 सीरीज में हिस्सा लेने जाएगी। इसको लेकर भारतीय टीम के स्क्वॉड का बीसीसीआई ने एलान कर दिया। टीम इंडिया में कई नए चहेरों को शामिल किया गया हैं। टीम इंडिया के लिए पहली बार अनुष्का शर्मा को शामिल किया गया है। उनके साथ उमा छेत्री और काशवी गौतम को भी टी20 सीरीज के लिए चुना गया है।

इन खिलाड़ियों को हुई टीम से छुट्टी

अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों के नामों का एलान हो गया हैं। हरमनप्रीत, मंधाना, शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिगेज जैसे अनुभवी बल्लेबाज़ों को टीम में जगह मिली हैं। जबकि कई नामों को इस सीरीज में शामिल नहीं किया गया हैं। इसमें वैष्णवी शर्मा, स्नेह राणा, जी. कमलिनी और अमनजोत कौर के नाम प्रमुख हैं।

टी-20 सीरीज के लिए टीम का स्क्वॉड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरनी, श्रेयंका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री (विकेटकीपर) और अनुष्का शर्मा

टी-20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला टी-20 मुकाबला - 17 अप्रैल (डरबन)

दूसरा टी-20 मुकाबला - 19 अप्रैल (डरबन)

तीसरा टी-20 मुकाबला - 22 अप्रैल (जोहान्सबर्ग)

चौथा टी-20 मुकाबला - 25 अप्रैल (जोहान्सबर्ग)

पांचवां टी-20 मुकाबला - 27 अप्रैल (बेनोनी)

Surya Soni

Surya Soni

Next Story