INDW vs AUSW: भारतीय टीम की लगातार दूसरी हार, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई 2-0 से अजेय बढ़त

INDW vs AUSW: भारतीय महिला टीम का वनडे क्रिकेट में ख़राब प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में जीत के साथ टीम इंडिया वनडे सीरीज में हिस्सा ले रही है।

Surya Soni
Published on: 27 Feb 2026 4:42 PM IST
INDW vs AUSW: भारतीय टीम की लगातार दूसरी हार, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई 2-0 से अजेय बढ़त
X

INDW vs AUSW: भारतीय महिला टीम का वनडे क्रिकेट में ख़राब प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में जीत के साथ टीम इंडिया वनडे सीरीज में हिस्सा ले रही है। लेकिन वनडे सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। ऑस्ट्रेलिया इस तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत को लगातार दो मैचों में मात दी है।

भारतीय टीम की लगातार दूसरी हार

पहले वनडे में मिली हार के बाद टीम इंडिया दूसरे मैच में जीत के इरादे से मैदान पर उतरी थी। लेकिन एक बार फिर भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में भारत के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल करने के साथ इस सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

जॉर्जिया वोल का तूफानी शतक

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज़ों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस मैच में जॉर्जिया वोल का तूफानी शतक देखने को मिला। जॉर्जिया वोल ने भारत के खिलाफ इस वनडे में 82 गेंदों पर 101 रन बनाए, उनकी इस पारी में 13 चौके और एक छक्का भी शामिल रहा। उनके अलावा फोएबे लिचफील्ड इस मुकाबले में 80 रनों की शानदार पारी खेलने में कामयाब रही।

भारत की पारी कुछ ऐसी रही...

टीम इंडिया की तरफ से प्रतिका रावल ने शानदार बल्लेबाज़ी करते 52 रन बनाए। जबकि कप्तान हरमनप्रीत ने 70 गेंदों में 54 रन की पारी खेली। उनके अलावा अमनजोत कौर ने 15, ऋचा घोष ने 22, काश्वी गौतम ने 25 और क्रांति गौड़ ने 19 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्ले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड और अलाना किंग ने 2-2 विकेट लिए।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story